Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Advanced Systems और एयरबस के संयुक्त उद्यम वडोदरा असेंबली लाइन से निकलेगा पहला ‘मेड इन इंडिया’ सैन्य परिवहन विमान ‘सी295’, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
    Breaking News

    Tata Advanced Systems और एयरबस के संयुक्त उद्यम वडोदरा असेंबली लाइन से निकलेगा पहला ‘मेड इन इंडिया’ सैन्य परिवहन विमान ‘सी295’, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टाटा-एयरबस की वडोदरा ‘असेंबली लाइन’ से रक्षा मंत्रालय को एक सैन्य परिवहन विमान की आपूर्ति किए जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। यह आपूर्ति वर्ष की दूसरी छमाही में की जा सकती है। एयरबस के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय) और कार्यकारी समिति के सदस्य वाउटर वान वर्श ने बुधवार को ‘सिंगापुर एयरशो’ में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी और कहा कि सैन्य परिवहन विमान ‘सी295’ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस के संयुक्त उद्यम वडोदरा असेंबली लाइन से निकला पहला ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद होगा।

    ‘सी295’ के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले 70 प्रतिशत घटक भारत से लिए गए हैं जबकि 30 प्रतिशत आयातित हैं। इनमें कनेक्टिकट मुख्यालय वाली प्रैट एंड व्हिटनी का इंजन लगा है। वडोदरा संयंत्र से रक्षा मंत्रालय के साथ हुए अनुबंध के तहत बनने वाले 56 विमान में से 40 विमान भारतीय वायुसेना को सौंपे जाने की उम्मीद है। अब तक 16 विमान एयरबस की स्पेन स्थित इकाई से आपूर्ति किए जा चुके हैं।
    वान वर्श ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्ष में भारत में हमारी मजबूत वृद्धि हुई है और हमने इंजीनियरिंग तथा डिजिटल के लिहाज से भारत को अपने प्रमुख केंद्रों में शामिल किया है।

    LPG Cylinder: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पहले के स्तर पर बहाल की, होटल, रेस्टरां को होगी सहूलियत

    उन्होंने बताया कि एयरबस का बेंगलुरु परिचालन अब बड़े परिसर में स्थानांतरित किया जा रहा है। वर्श ने भारत तथा भारतीय प्रतिभाओं के साथ कंपनी के मजबूत और लगातार बढ़ते संबंधों को रेखांकित किया और कहा कि दिल्ली कार्यालय सहित देश में बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है।

    Jamahedpur: झारखंड को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर मंथन, CII कॉन्क्लेव में जुटे उद्योग जगत के दिग्गज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Advanced Systems और एयरबस के संयुक्त उद्यम वडोदरा असेंबली लाइन से निकलेगा पहला ‘मेड इन इंडिया’ सैन्य परिवहन विमान ‘सी295’ The first 'Made in India' military transport aircraft 'C295' will roll out from the Vadodara assembly line of Tata Advanced Systems and Airbus' joint venture; PM Modi will attend the ceremony समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    LPG Cylinder: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पहले के स्तर पर बहाल की, होटल, रेस्टरां को होगी सहूलियत

    June 26, 2026

    Jamahedpur: झारखंड को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर मंथन, CII कॉन्क्लेव में जुटे उद्योग जगत के दिग्गज

    June 26, 2026

    Amrit Bharat Express: झारखंड का पहला अमृत भारत ट्रेन रांची से जयपुर के बीच चलेगी, ट्रेन 4 जनरल कोच समेत में 22 कोच होंगे, जानें रूट?

    June 26, 2026
    Recent Post

    LPG Cylinder: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पहले के स्तर पर बहाल की, होटल, रेस्टरां को होगी सहूलियत

    June 26, 2026

    Jamahedpur: झारखंड को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर मंथन, CII कॉन्क्लेव में जुटे उद्योग जगत के दिग्गज

    June 26, 2026

    Amrit Bharat Express: झारखंड का पहला अमृत भारत ट्रेन रांची से जयपुर के बीच चलेगी, ट्रेन 4 जनरल कोच समेत में 22 कोच होंगे, जानें रूट?

    June 26, 2026

    jamshedpur: इंडिया वन एयर का बड़ा फैसला, सोनारी एयरपोर्ट से संचालित जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा बंद

    June 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group