Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»PM MODI को मिला गिफ्ट हो सकता है आपका! कीमत 600 रुपये से लेकर 8 लाख तक, 600 से अधिक तोहफों की ई-नीलामी शुरू
    Headlines

    PM MODI को मिला गिफ्ट हो सकता है आपका! कीमत 600 रुपये से लेकर 8 लाख तक, 600 से अधिक तोहफों की ई-नीलामी शुरू

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. पैरालिंपिक पदक विजेताओं की वस्तुएं और अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले 600 से अधिक तोहफों और स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी मंगलवार से शुरू हो गयी. ऑनलाइन नीलामी के छठे संस्करण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुई, जो मंगलवार को 74 वर्ष के हो गए.

    ई-नीलामी का पहला संस्करण जनवरी 2019 में आयोजित किया गया था. संस्कृति मंत्रालय के अनुसार नीलामी का एक हिस्सा भारत के वीर योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा देश के इतिहास के गौरवशाली अध्यायों का जश्न मनाता है. संस्कृति मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह वापस आ गए हैं! माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों और स्मृति चिन्हों को पाने का यह आपका मौका है.

    सत्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक ई-नीलामी में शामिल हों और अद्वितीय कलाकृतियों, शिल्प और मूर्तियों पर अपनी बोलियां लगाएं.’’
    संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को यहां नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में, प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिह्न का प्रदर्शन करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया. बाद में उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन उपहारों की नीलामी के लिए आधार मूल्य एक सरकारी समिति तय करती है और कीमतें न्यूनतम 600 रुपये से लेकर अधिकतम 8.26 लाख रुपये तक होती हैं.

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    जानें किस गिफ्ट की कितनी कीमत

    इस बार प्रधानमंत्री मोदी को पिछले एक साल में तोहफे में मिली करीब 600 वस्तुएं नीलाम की जाएंगी. जिन वस्तुओं का आधार मूल्य सबसे ज्यादा रखा गया है, उनमें पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता नित्या श्री सिवन और सुकांत कदम के बैडमिंटन रैकेट के अलावा रजत पदक विजेता योगेश खातुनिया का ‘डिस्कस’ शामिल है. इनका आधार मूल्य 5.50 लाख रुपये के आसपास तय किया गया है.

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता अजीत सिंह और सिमरन शर्मा तथा रजत पदक विजेता निशाद कुमार द्वारा भेंट किए गए जूतों के अलावा रजत पदक विजेता शरद कुमार की हस्ताक्षरित टोपी का आधार मूल्य 2.86 लाख रुपये के आसपास रखा गया है.

    राम मंदिर की एक प्रतिकृति जिसकी कीमत 5.50 लाख रुपये है, मोर की एक मूर्ति जिसकी कीमत 3.30 लाख रुपये है, राम दरबार की एक मूर्ति जिसकी कीमत 2.76 लाख रुपये है और चांदी की वीणा जिसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है, उच्च आधार मूल्य वाली अन्य वस्तुओं में शामिल हैं. सबसे कम आधार मूल्य वाले उपहार में सूती अंगवस्त्रम, टोपी और शॉल शामिल हैं, जिनकी कीमत 600 रुपये रखी गई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    e-auction of more than 600 gifts begins The gift received by PM Modi could be yours! Prices range from Rs 600 to Rs 8 lakh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026

    Jharkhand : कांस्टेबल परीक्षा में ‘डिजिटल नकल’ के आरोप में छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    Jamshedpur Crime News :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

    May 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group