Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand Assembly: विधानसभा में 11,697 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट पारित होने के साथ सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सदस्यों ने कराया ग्रुप फोटोशूट
Headlines

Jharkhand Assembly: विधानसभा में 11,697 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट पारित होने के साथ सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सदस्यों ने कराया ग्रुप फोटोशूट

News DeskBy News DeskDecember 13, 2024Updated:December 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.झारखंड विधानसभा ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट बृहस्पतिवार को पारित कर दिया.वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया. इसमें राज्य सरकार की प्रमुख योजना ‘मइया सम्मान योजना’ को बढ़ावा देने के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को 6,390.55 करोड़ रुपये का अधिकतम परिव्यय आवंटित किया गया.

इस योजना के तहत राज्य सरकार ने शुरुआत में 18 से 50 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये दिए थे. लेकिन दिसंबर से यह राशि बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है. अनुपूरक बजट पर बहस में कुल 10 सदस्यों ने हिस्सा लिया. विपक्षी दल भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी इस योजना के लाभार्थियों से संबंधित मानकों को लेकर खुश नहीं है.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

तिवारी ने कहा, ‘‘चुनाव के समय सत्तारूढ़ पार्टी ने सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ देने का वादा किया था लेकिन अब वह कुछ मानदंड लेकर आई है. मुझे नहीं लगता कि एक प्रतिशत महिलाएं भी इस मानदंड को पूरा कर पाएंगी.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

वित्त मंत्री ने चर्चा के जवाब में कहा, ‘झारखंड में लगातार दो चुनाव होने से चालू वित्त वर्ष के करीब पांच महीने आचार संहिता में चले गए. इसका असर राजस्व व्यय और राजस्व सृजन पर पड़ा है. बहस पूरी होने पर अनुपूरक बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी. इसके बाद सदन के पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने ग्रुप फोटोशूट कराया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group