Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»40 साल की जद्दोजहद के बाद मिला शहीद को सम्मान, हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
    Headlines

    40 साल की जद्दोजहद के बाद मिला शहीद को सम्मान, हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के 60वें शहादत दिवस पर राजधानी में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला. परमवीर अब्दुल हमीद स्मारक समिति के तत्वाधान में और अध्यक्ष मुन्ना के नेतृत्व में परमवीर अब्दुल हमीद चौक स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी की विशेष उपस्थिति रही.

    समारोह में मुख्यमंत्री ने सांसद कोष से कराए गए स्मारक के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन किया और शहीद को नमन किया. समिति के अध्यक्ष मुन्ना भाई ने भावुक होते हुए कहा कि “40 सालों बाद यह गौरवपूर्ण क्षण आया है जब शहीद अब्दुल हमीद को उनके नाम पर बनी स्मारक स्थल पर बंदूक और टोपी स्थापित कर सच्चा सम्मान दिया जा रहा है.”

    इस दौरान मंच पर मौजूद राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि “ईश्वर ने मुझे यह सौभाग्य दिया है कि मैं शहीद को सम्मान देने का हिस्सा बन सकी.”

    Jharkhand SIR: पहले सात दिन में एक करोड़ एसआईआर फॉर्म बांटे गए, 29 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

    श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से 23 इन्फेंट्री डिवीजन के ब्रिगेडियर राजकुमार, करनल हेमचंद्र, करनल ज्योत्सना, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी प्रवीण कुमार सहित कई सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए.

    कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों मुन्ना, अख्तर हुसैन, इरफान इकबाल, मोहम्मद साबिर, शहाबुद्दीन, आफताब आलम, यासमीन लाल, सलाहुद्दीन संजू, नजिमा रजा और अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा. इस आयोजन ने न केवल शहीद अब्दुल हमीद के बलिदान को याद किया बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी यह संदेश दिया कि राष्ट्र के लिए बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता.

    Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren paid tribute The martyr got respect after 40 years of struggle
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: पहले सात दिन में एक करोड़ एसआईआर फॉर्म बांटे गए, 29 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

    July 7, 2026

    Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन

    July 7, 2026

    Road Accident: राजनगर-चाईबासा एनएच-220 पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा से टक्कर में ट्रेलर चालक जिंदा जला

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: पहले सात दिन में एक करोड़ एसआईआर फॉर्म बांटे गए, 29 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

    July 7, 2026

    Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन

    July 7, 2026

    Road Accident: राजनगर-चाईबासा एनएच-220 पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा से टक्कर में ट्रेलर चालक जिंदा जला

    July 7, 2026

    Saraikela: चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पुल से नीचे कैनाल में गिरा, ग्रामीणों ने चालक को बचाया

    July 7, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group