Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»TCS Growth Report: देश की सबसे बड़ी आइटी कंपनी टीसीएस का सितंबर तिमाही में लाभ 4.99% बढ़ कर ₹11,909 करोड़ रहा
    Headlines

    TCS Growth Report: देश की सबसे बड़ी आइटी कंपनी टीसीएस का सितंबर तिमाही में लाभ 4.99% बढ़ कर ₹11,909 करोड़ रहा

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) सेवा प्रदाता कंपनी टीसीएस का जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4.99 प्रतिशत बढ़कर 11,909 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. हालांकि, कंपनी के परिचालन लाभ मार्जिन में हल्की गिरावट रही. टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे की जानकारी शेयर बाजारों को दी. टीसीएस ने एक साल पहले की समान तिमाही में 11,342 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था.

    हालांकि, अप्रैल-जून, 2024 तिमाही की तुलना में कंपनी का शुद्ध लाभ घट गया है. जून तिमाही में टीसीएस का शुद्ध लाभ 12,040 करोड़ रुपये था. कंपनी का राजस्व सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.06 प्रतिशत बढ़कर 64,988 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 60,698 करोड़ रुपये था. कर-पूर्व लाभ 16,032 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल यह 15,330 करोड़ रुपये था. टीसीएस के कुल कर्मचारियों की संख्या 5,762 बढ़कर 6,12,724 हो गयी.

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    909 crore in the September quarter. The profit of the country's largest IT company TCS increased by 4.99% to ₹ 11
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026

    Jamshedpur News :दिल्ली में हीटवेव राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हुआ सम्मान,गर्मी से जंग अभियान में विशेष सहभागिता

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group