Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»बंगाल : विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने त्वरित न्याय के लिए सीबीआई दफ्तर तक रैली निकाली
Headlines

बंगाल : विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने त्वरित न्याय के लिए सीबीआई दफ्तर तक रैली निकाली

News DeskBy News DeskOctober 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

कोलकाता. राज्य संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की महिला डॉक्टर की क्रूर हत्या और दुष्कर्म के मामले में न्याय की मांग करते हुए शनिवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई कार्यालय तक मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों में डॉक्टर, वकील और नागरिक समाज के सदस्य शामिल थे.

यह मार्च सॉल्ट लेक के करुणामयी क्षेत्र से शुरू हुआ और कुछ किलोमीटर दूर स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित सीबीआई कार्यालय तक पहुंचा. प्रदर्शनकारियों ने “हमें न्याय चाहिए” के नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया.

प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई जांच के प्रति हैरानी जताते हुए कहा कि सीबीआई द्वारा हाल ही में पेश की गई चार्जशीट ने कोलकाता पुलिस की जांच को लगभग वैध ठहराते हुए उसे स्वीकार कर लिया, जिसमें संजय रॉय को मुख्य आरोपित बताया गया है. फिलहाल आरोपित पुलिस हिरासत में है.

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कहा, “हम हैरान हैं कि सीबीआई ने कोलकाता पुलिस की जांच को अपनी चार्जशीट में क्यों स्वीकार कर लिया. हमें इस जांच में पारदर्शिता की कमी नजर आ रही है. हमें लगता है कि इस क्रूरता के पीछे जो अन्य लोग शामिल हैं, उन्हें भी सामने लाया जाना चाहिए.”

सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई कार्यालय की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पांच लोगों को अंदर जाकर सीबीआई अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने की अनुमति दी गई.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

उल्लेखनीय है कि सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात शामिल है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group