Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»ANM बहाली में मैट्रिक में 45 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता खत्म, 18 माह का प्रशिक्षण अनिवार्य
    Headlines

    ANM बहाली में मैट्रिक में 45 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता खत्म, 18 माह का प्रशिक्षण अनिवार्य

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) नियुक्ति में आवश्यक अर्हता में संशोधन किया गया है. एएनएम के 3,181 पदों पर नियुक्ति को लेकर आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए मैट्रिक में न्यूनतम 45 प्रतिशत की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है.

    अब मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकती हैं. उनके पास 18 माह का एएनएम प्रशिक्षण उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र होना चाहिए.  साथ ही उनका झारखंड राज्य नर्सिंग काउंसिल से निबंधन होना चाहिए.एएनएम के पदों पर नियुक्ति सातवां पुनरीक्षित वेतनमान 5200-20,200 ग्रेड पे 2400 में की जाएगी.

    आयोग ने कार्मिक विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अर्हता में संशोधन किया है. साथ ही आनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 15 सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे. किए गए आनलाइन आवेदन में संशोधन 16 से 17 सितंबर तक हो सकेगा. बता दें कि आयोग ने आठ जुलाई को विज्ञापन जारी कर इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    झारखंड लोक सेवा आयोग ने तीन प्रतियोगिता परीक्षाओं का संशोधित माडल उत्तर जारी किया है. इनमें दंत चिकित्सक नियुक्ति परीक्षा, वन क्षेत्र पदाधिकारी तथा सहायक वन संरक्षक नियुक्ति परीक्षा सम्मिलित हैं.

    संशोधित माडल उत्तर में कई प्रश्नों के उत्तर में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ प्रश्नों के चारों विकल्प गलत होने के कारण उनमें सभी अभ्यर्थियों को एक-एक अंक देने का निर्णय लिया है. आयोग ने उन सभी प्रश्नों की सूची परीक्षावार अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    18 months training is mandatory The requirement of 45% marks in matriculation for ANM recruitment is abolished
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group