Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»National»आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा – कैसे पहचानें कौन सा कुत्ता खतरनाक है ?
National

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा – कैसे पहचानें कौन सा कुत्ता खतरनाक है ?

News DeskBy News DeskJanuary 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली. आवारा कुत्तों से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कई अहम टिप्पणियां कीं. अदालत ने कहा कि पशु प्रेम का मतलब सभी जानवरों से है, लेकिन किसी व्यक्ति के घर या सोसाइटी में जानवर रखना है या नहीं, यह उसका और समुदाय का फैसला होना चाहिए.

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता वंदना जैन की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गेटेड कम्युनिटी में कुत्तों को खुला छोड़ना है या नहीं, इसका निर्णय वहां रहने वाले लोग करें. अदालत ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर 90 प्रतिशत लोग इसे बच्चों के लिए खतरनाक मानते हैं और 10 प्रतिशत लोग इसके पक्ष में हैं, तो बहुमत की राय को महत्व मिलना चाहिए. कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर ऐसा न हो, तो कोई भी कल सोसाइटी में भैंस भी ले आ सकता है और दूध की जरूरत का तर्क दे सकता है.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा स्पष्ट प्रावधान होना चाहिए, जिससे गेटेड कम्युनिटी मतदान के जरिए इस तरह के मामलों पर फैसला कर सके. इस पर अधिवक्ता वंदना जैन ने कहा कि वे कुत्तों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सार्वजनिक सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया कि देश में कुत्तों की आबादी करीब 6.2 करोड़ है और स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण से बाहर हो रही है.
अदालत ने याचिकाकर्ताओं से सवाल करते हुए पूछा कि क्या कुत्तों को यह सिखाया जा सकता है कि वे किसी को न काटें और कैसे पता चलेगा कि कौन सा कुत्ता खतरनाक है. कोर्ट ने यह भी कहा कि पशु प्रेमियों को शेल्टर होम में मौजूद कुत्तों की देखभाल और उन्हें खाना खिलाने पर ध्यान देना चाहिए.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

गौरतलब है कि 18 दिसंबर 2025 को हुई पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम के कुछ नियमों पर कड़ा रुख अपनाया था और उन्हें अमानवीय बताए जाने पर सवाल उठाए थे. कोर्ट ने कहा था कि अगली सुनवाई में एक वीडियो दिखाकर यह पूछा जाएगा कि मानवता आखिर होती क्या है. इस मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group