Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tigress Zeenat: वन विभाग को खूब छका रही बाघिन, फिर से चाकुलिया के माचाडीह के जंगलों में पहुंची, पिंजरा में शिकार रख इंतजार करते रह गये वनकर्मी
    Headlines

    Tigress Zeenat: वन विभाग को खूब छका रही बाघिन, फिर से चाकुलिया के माचाडीह के जंगलों में पहुंची, पिंजरा में शिकार रख इंतजार करते रह गये वनकर्मी

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    symbolic
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatshila. ओडिशा के सिमलीपाल जंगल से भाग कर चाकुलिया वन क्षेत्र में पहुंची बाघिन जीनत फिर से चाकुलिया के माचाडीह के जंगलों में पहुंच गयी है. शुक्रवार को बाघिन सुबह से ही जमुआ, राजाबासा और माचाडीहा के जंगलों में विचरण करती रही. दिन भर वन विभाग की टीम जीपीएस ट्रैकर के माध्यम से बाघिन का लोकेशन ट्रेस करते रहे. शाम होते ही बाघिन को पकड़ने के लिए फिर से जाल बिछाना शुरू कर दिया. वन विभाग द्वारा लाये गये पिंजरा युक्त वाहन को जंगल के भीतर ले जाकर पिंजरे में भैंस के बछड़े को बंद कर दिया गया. अब वन विभाग की टीम इस इंतजार में बैठी है की बाघिन भैंस के बछड़े का शिकार करने के लिए जैसे ही पिंजरे में घुसेगी पिंजरा बंद हो जायेगी और बाघिन को कैद कर लिया जायेगा.

    24 नवंबर को सिमलीपाल से भागी थी बाघिन

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को घेरा, बोले-राज्य में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही, कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक,

    24 नवंबर को सिमलीपाल टाइगर रिजर्व से बाघिन भाग निकली थी. जो गुड़ाबांधा के रास्ते चाकुलिया प्रवेश कर गयी. बुधवार से ही ओड़िसा वन विभाग की टीम बाघिन को पकड़ने के लिए तरह-तरह की जुगत भिड़ाती रही है. भैंस के बछड़ों को चारा बनाकर बाघिन के पास छोड़ गया. ट्रेंकु लाइजर गन के सहारे बाघिन को बेहोश करने का प्रयास भी किया गया. परंतु अफसोस वन विभाग का सारा प्रयास विफल रहा. चियाबांधी जंगल में झाड़ियां अधिक होने के कारण बाघिन को कब्जे में नहीं लिया जा सका था. कुछ लोगों का मानना है कि निशाना चूक गया जबकि कुछ लोगों का यह कहना है कि निशाना सही लगा था परंतु निशाना लगने के बाद बाघिन झाड़ियां में छिप गयी. इस दौरान बाघिन तक पहुंच कर उसके बेहोश होने के बारे में जानकारी हासिल करने की हिम्मत कोई जुटा नहीं पाया. अब बाघिन पीछे वापस लौटी है. ऐसे में वन विभाग ने राहत की सांस ली है.

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के सभी 24 जिलों में तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    she again reached the forests of Machadih in Chakulia the forest workers kept waiting with the prey in the cage Tigress Zeenat: The tigress is teasing the forest department a lot
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को घेरा, बोले-राज्य में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही, कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक,

    June 28, 2026

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के सभी 24 जिलों में तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू

    June 28, 2026

    Jharkhand: 70 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब से लदे ट्रक जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

    June 28, 2026
    Recent Post

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को घेरा, बोले-राज्य में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही, कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक,

    June 28, 2026

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के सभी 24 जिलों में तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू

    June 28, 2026

    Jharkhand: 70 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब से लदे ट्रक जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

    June 28, 2026

    Jharkhand: तमिलनाडु में फंसे झारखंड के 34 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल वापसी की तैयारी, सरकार ने किया संपर्क

    June 28, 2026

    Rourkela: विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर व्यक्ति ने लड़की के कमरे में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, गंभीर

    June 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group