Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»बीएमडब्ल्यू में दुर्घटना के शिकार कामगार की पत्नी को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, बेटे को मिलेगी नौकरी
    Headlines

    बीएमडब्ल्यू में दुर्घटना के शिकार कामगार की पत्नी को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, बेटे को मिलेगी नौकरी

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • पूर्व विधायक सह बीएमडब्ल्यू वर्कर्स यूनियन के संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की पहल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
    • कंपनी पीएफ सहित अन्य लाभ देने पर भी बनी सहमति

    आदित्यपुर/गम्हरिया: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर फेज स्थित बीएमडबल्यू वर्कर्स यूनियन के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की पहल पर वार्ता के बाद ऐतिहासिक समझौता हुआ. मामला मंगलवार को कंपनी में घटित दुर्घटना में वलिस्टर महतो नामक कर्मचारी की मौत से जुड़ा है. इस मामले में स्वर्गीय वलिस्टर महतो के परिजनों, कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता के बाद मुआवजे पर पूर्ण रूप से आपसी सहमति बनी. इसके तहत कंपनी की ओर से मृतक के परिवार के पालन-पोषण के लिए कुल 15 लाख की राशि प्रदान की जाएगी.

    यह राशि मृतक की पत्नी श्रीमती किसानवती देवी के बैंक खाते में बैंक खाते दी जाएगी. इसके अलावा मृतक के पुत्र विशाल कुमार (Vishal Kumar) को योग्यता एवं कंपनी के नियमानुसार कंपनी में नौकरी प्रदान की जाएगी. इस पर भी सहमति बनी कि नौकरी ज्वाइनिंग करने की तिथि विशाल अपनी इच्छानुसार तय करेंगे. वहीं, मृतक को प्राप्त प्राविडेंट फंड, पेंशन तथा अन्य विधिक लाभ (जैसा कि प्रावधानों में है) की निकासी एवं कार्यवाही में कंपनी पूरी तरह से पीड़ित परिवार का सहयोग करेगी. इतना ही नहीं, मृतक की दोनों पुत्रियों के विवाह में कंपनी की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इसके साथ ही, मृतक के पार्थिव शरीर को घर ले जाने के लिए कंपनी द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी और उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने हेतु परिवारजनों द्वारा प्रयुक्त वाहन का व्यय कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा. कंपनी प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता में यह भी सहमति बनी कि इस दुर्घटना के लिए किसी भी व्यक्ति या पक्ष का कोई दोष नहीं है. भविष्य में उपरोक्त समझौते के अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई कानूनी दावा या वाद मृतक के परिवारजन कंपनी के विरुद्ध प्रस्तुत नहीं करेंगे.

    इस वार्ता में मृतक के परिजनों के अलावा बीएमडबल्यू वर्कर्स यूनियन के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह, अध्यक्ष विकास राय, कमेटी मेंबर, अभिषेक कुमार, विजय सिंह, असीम दास, रजनीश पांडे. संजय मंडल, सोनाराम हांसदा, चंदन पांडे, पंकज सिंह. रुदल यादव, श्याम नंदन राय, लक्ष्मीकांत, रंजीत सिंह और कंपनी प्रबंधन के प्रहलाद चौधरी एवं भुवनेश पारिक समेत अन्य शामिल हुएं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news the son will get a job The wife of the worker who died in the accident in BMW will get a compensation of Rs 15 lakh जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group