Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»मानगो के नित्यानंद कॉलोनी, देशबंधु लाईन में जल-जमाव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
    Jamshedpur

    मानगो के नित्यानंद कॉलोनी, देशबंधु लाईन में जल-जमाव की समस्या का होगा स्थायी समाधान

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • विधायक सरयू राय ने डीसी से की बात, खर्च जिला योजना से किया जायेगा 

    जमशेदपुर. मानगो नगर निगम क्षेत्र के नित्यानंद कॉलोनी, देशबंधु लाईन में जल-जमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा. यह इलाका पिछले कई वर्षों से जल-जमाव की समस्या से ग्रस्त है. आज सुबह थोड़ी सी बारिश में यहाँ नाला का पानी सड़कों पर बहने लगा. इस बारे में विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से विस्तृत वार्ता किया और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को भी इसकी सूचना दी है. निर्णय हुआ है कि नित्यानंद कॉलोनी, देश बंधु लाईन का जल-जमाव दूर करने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी और इसे जिला योजना का अंग बनाया जाएगा. इस मामले में दो स्तर पर कार्य करने का निर्णय हुआ है.

    पहला, आजाद नगर की तरफ से आनेवाले नाला के पानी को दूसरी दिशा में मोड़ देना, ताकि यह पानी नित्यानंद कॉलोनी में नहीं जाए. इससे नित्यानंद कॉलोनी में आने वाला 60 प्रतिशत नाला का पानी दूसरी दिशा में चला जाएगा.

    दूसरा, इस कॉलोनी के नाला में जगह-जगह लोहे की जाली लगाया जाएगा और नाला के उपर लगे प्लास्टर में जगह-जगह प्लास्टर काटकर ढक्कन लगाया जाएगा ताकि वहाँ का ढक्कन हटाकर नाला साफ करने में आसानी होगी. इसके बाद यहाँ का पानी का निकास तेजी से डिमना रोड के मुख्य नाला में प्रवाहित की जाएगी, इसके लिए भी आवश्यक उपाय किया जाएगा.

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    उपर्युक्त दो स्तरीय योजनाओं को लागू करने के लिए मानगो नगर निगम को विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन बनाने का दायित्व दिया गया है और इस पर होने वाला खर्च जिला योजना से लिया जाएगा.

    विधायक सरयू राय ने बताया कि कई वर्षों से चली आ रही नित्यानंद कॉलोनी, देशबंधु लाईन की जल निकासी समस्या का स्थायी हल ढूंढना उनके लिए एक चुनौती है. इस चुनौती का सामना मानगो नगर निगम और जमशेदपुर जिला प्रशासन के साथ मिलकर किया जाएगा, ताकि अबतक यहाँ के निवासियों ने जो कठिनाईयाँ झेली हैं, आगे उन्हें यह कठिनाई नहीं झेलना पड़े.

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    ज्ञात हो कि स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर आज जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने प्रतिनिधिमंडल को देशबंधु लाईन और नित्यानंद काॅलोनी भेजा था. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि विगत 5 वर्षों से इसकी सफाई नहीं हुई है. बरसात में तो इसकी स्थिति और भी दयनीय हो जाती है. लोगों ने बताया कि इस बारे में पहले भी शिकायत की गई लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया. नागरिकों ने खुशी जाहिर की कि इसकी एक सूचना पर विधायक सरयू राय ने मामले को गंभीरता से लिया और अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजा. मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में तत्काल पूरे नाले की सफाई प्रारंभ कर दी है.

    प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष राय, नीरज सिंह, पप्पु सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, संतोष भगत, पिंटु सिंह, विनोद सिंह, बीरू कुमार, रोहन कुमार, मुकेश सिंह, आकाश साह आदि मौजुद थे वहीं मानगो नगर निगम पदाधिकारियों में सहायक नगर आयुक्त अरविंद अग्रवाल और आकीब जावेद, सहायक अभियंता मयंक मिश्रा और संतोष कुमार, सिटी मैनेजर निशांत कुमार, कनीय अभियंता सुबोध कुमार और महेश कुमार मौजुद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deshbandhu Line of Mango There will be a permanent solution to the problem of water logging in Nityanand Colony
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group