


Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची में बीते 30 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. राजधानी रांची की सड़कों पर इस कदर जलजमाव हुआ है. मानो गाड़ियां सड़कों पर नहीं बल्कि तालाब में चल रही हो. इसी बीच सोमवार की शाम कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे कांटाटोली- बहू बाजार के बीच की मुख्य सड़क जोरदार बारिश के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गई. आलम यह हुआ कि सड़क किनारे के गद्दे पानी से लबालब भर गए और इसी दौरान उस सड़क से गुजर रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार सीधे गड्ढे में घुस गई.
इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मूसलाधार बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. राजधानी रांची की कई प्रमुख सड़कें, निचले इलाके और मोहल्लों पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. सड़कें तालाब बन गई है, जहां से गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो गया है.



