Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»1975 से 1977 के बीच Emergency के दौरान जेल गए लोगों के लिए माझी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगी 20000 रुपये मासिक पेंशन
    Headlines

    1975 से 1977 के बीच Emergency के दौरान जेल गए लोगों के लिए माझी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगी 20000 रुपये मासिक पेंशन

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhubaneswar. ओडिशा सरकार ने आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों के लिए 20,000 रुपये की मासिक पेंशन और अन्य लाभ की सोमवार को घोषणा की. दो जनवरी को, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आंतरिक सुरक्षा अधिनियम, भारत रक्षा नियम या भारत की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा नियमों के तहत आपातकाल के दौरान गिरफ्तार किए गए और जेल गए लोगों के लिए मासिक पेंशन का प्रावधान घोषित किया.

    राज्य के गृह विभाग की एक अधिसूचना में कहा गया है कि पेंशन के साथ-साथ राज्य सरकार आपातकाल के दौरान जेल गए सभी लोगों के चिकित्सा खर्च का वहन करेगी. इसमें कहा गया है कि एक जनवरी 2025 तक जीवित सभी लोगों को पेंशन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    पच्चीस जून 1975 से 21 मार्च 1977 के बीच आपातकाल का विरोध करने के कारण सैकड़ों लोगों को देश भर की विभिन्न जेलों में डाल दिया गया. पेंशन जीवित व्यक्तियों के पक्ष में मंजूर की जाएगी, भले ही वे जेल में कितने भी समय तक रहे हों. वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रावधानों के अनुसार मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ भी उठा सकते हैं. अधिसूचना में कहा गया है कि लाभ एक जनवरी, 2025 से प्रभावी होंगे और उस तारीख से पहले किसी भी अवधि के लिए कोई लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा.

    Railway: आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Majhi government's big gift to those who went to jail during the Emergency between 1975 and 1977 they will get a monthly pension of Rs 20000
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026

    Railway: आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    August 31, 2026

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 31, 2026

    CID ने JSSC ‘भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं’ के मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group