Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पलामू में धमकी देने के तीन घंटे बाद ठेकेदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, टेंडर डालने से जुड़ा है मामला
    Headlines

    पलामू में धमकी देने के तीन घंटे बाद ठेकेदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, टेंडर डालने से जुड़ा है मामला

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर में शनिवार रात फ़ोन पर धमकी देने के 3 घंटे बाद एक ठेकेदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. कार्बाइन से गोली चलाई गई. घटना के पीछे टेंडर विवाद सामने आया है. इस संबंध में रविवार की अपराह्न तीन बजे नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई है.

    बताया जाता है कि हनुमान नगर में रहने वाले व तरहसी थाना क्षेत्र के पसहर कसमार के मूल निवासी राघवेंद्र सिंह को उनके मोबाइल पर बैरिया के राकेश सिंह ने शनिवार देर शाम 7.30 बजे फोन किया. बातचीत करते हुए डाले गए टेंडर को वापस लेने को लेकर धमकी दी. राकेश का कहना था कि राघवेंद्र टेंडर नहीं डाले. जब राघवेंद्र नहीं माने तो राकेश ने धमकी देते हुए दो अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल से उनके हनुमान नगर स्थित घर पर पहुंच गया और ताबड़तोड़ 15 राउंड फायरिंग की. चार मंजिला भवन के तीसरे तल्ले तक गोली चलाई. हमलावर अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखे थे.

    राघवेंद्र का परिवार चार मंजिला मकान के सबसे निचले तल्ले पर रहता है. घटना के वक्त राघवेंद्र की पत्नी साधना सिंह और उनके साले घर पर थे. राघवेंद्र रांची में थे. बच्चे पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहते हैं.

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. फायरिंग किए जाने से मकान के कई हिस्से में छेद हो गए हैं. पुलिस ने मौके से एक दर्जन खोखा बरामद किया है. खोखा को जांच के लिए भेजा गया है कि किस हथियार से गोली चलाई गई.

    इस संबंध में राघवेंद्र सिंह की पत्नी साधना सिंह ने बैरिया के राकेश सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई है. साधना सिंह ने बताया कि फ़ोन पर धमकी देने की घटना में राकेश शामिल था लेकिन इसके पीछे किसी और का हाथ है. पुलिस छानबीन कर अविलंब मामले में कार्रवाई कर गिरफ्तारी करें और स्थिति स्पष्ट करें.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    राघवेंद्र सिंह ने कहा कि वह आरआईओ के ठेकेदार हैं. उन्होंने ऑनलाइन टेंडर डाला था. टेंडर को वापस लेने के लिए राकेश सिंह ने फोन कर पहले धमकी दी और फिर उसके 3 घंटे बाद घर पर आकर कार्बाइन से गोली चलाई. इस घटना से उनकी जान को खतरा है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    continuous firing took place at the contractor's house the matter is related to tendering Three hours after threatening in Palamu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    June 29, 2026

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group