Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»रामगढ़ : दामोदर नदी में नहाने गईं दो सगी बहनों सहित तीन की डूबने से मौत
    Headlines

    रामगढ़ : दामोदर नदी में नहाने गईं दो सगी बहनों सहित तीन की डूबने से मौत

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. जिले के सिरका कौवाबेड़ा गांव में रविवार को एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की दामोदर नदी में डूबकर मौत हो गई. नहाने के दौरान ही उनका पैर फिसला और वे गहरी नदी में चली गईं. एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों बहनों की जान चली गई.

    इनमें एक 15 वर्षीया छाया प्रजापति और दो सगी बहनों में 10 वर्षीया सिमरन प्रजापति तथा 8 वर्षीया संध्या प्रजापति हैं. घटना के बारे में लड़कियों के पिता बबलू प्रजापति और अनिल प्रजापति ने कहा कि उनकी बच्चियां घर से निकलकर नदी की तरफ चली गईं. नदी में नहाने के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी उन्हें देखा था लेकिन जिस वक्त वो तीनों डूबने लगी, उन्हें बचाने के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था. ग्रामीणों ने शोर मचाया तो सभी लोग वहां पहुंचे और आनन-फानन में सिमरन, संध्या और छाया को निकाल कर रामगढ़ सदर अस्पताल ले गए. अस्पताल में चिकित्सकों ने उन तीनों को मृत घोषित कर दिया.

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    घटना के बारे में रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजनों ने बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, टीम को कौवा बेड़ा गांव में भेजा गया. पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    रामगढ़ जिला प्रशासन के एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत परिवार वालों को मिलने वाला लाभ जरूर दिया जाएगा. साथ ही कहा कि नदी किनारे गांव में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. खासकर छोटे बच्चों पर निगरानी जरूरी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Three real sisters who went to take bath in Damoda
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group