Site icon Lahar Chakra

घाघीडीह बाल सुधार गृह से तीन किशोर फरार

Jamshedpur. जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित बाल सुधार गृह से तीन किशोर रविवार की देर शाम फरार हो गए. तीन किशोर के फरार होने की सूचना पर जेल प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया. इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी गई. मामले में परसुडीह थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. तीनों किशोर को मानगो पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ा था.

इसके बाद सभी को बाल सुधार गृह में रखा गया था. बताया जाता है कि जेल में रंगाई–पोताई का काम चल रहा है. इसी को लेकर जेल में बांस बल्ली का इस्तेमाल हो रहा है. रविवार को काम नहीं हुआ था. इसी का फायदा उठाकर तीनों किशोर बांस के सहारे सुधार गृह से फरार हो गए.

Exit mobile version