
झारखंड राज्य के सरायकेला-खरसावां जिला इन दिनों अपराधिक घटनाओं एवं अवैध कारोबार में हो रही हत्याओं को लेकर पूरे राज्य के प्रशासनिक एवं राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला कर रख दिया है।
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र मे 2 माह के अंदर कई हत्याएं हुई जिसका जख्म लोग अभी भूले भी नहीं थे कि देर रात 10 बजे आदित्यपुर के सातवाहीनी दुर्गा मैदान में दोस्तों के साथ टाईम पास कर रहे आशीष गोराई को अपने ही गैंग के लड़कों ने गोली मार कर हत्या कर दी। आशीष को बचाने आए सुबीर चट्टजी को भी गोली मार दी गई ।वही डियुटी से घर लौट रहे राजू गोराई को भी बचाने के क्रम में अपराधियों ने गोली मार दी । तीनों को सिर मे गोली मारी गई है। घटना स्थल से पानी के 6 बोतल, तीन जोड़ी चप्पल और
जिले में लगातार हो रही हत्याएं और घट रही आपराधिक घटनाओं पर संवाददाता ने जब एक वरीय पदाधिकारी से बात की तो बताया गया कि जिला टीम बनाकर कार्य कर रही है और निर्देश भी दिए गए हैं। देखना यह है कि अब घट रही घटनाओं पर अंकुश लगता है या यूं ही अपराधियों में गंगवार की घटनाएं घटती रहेंगी।
ए के मिश्रा