Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NHAI की टाटा-रांची समेत सभी राजमार्गों पर आज से वाहनों पर चार से पांच प्रतिशत बढ़ा Toll Tax, जानें अब कितना देना होगा
    Breaking News

    NHAI की टाटा-रांची समेत सभी राजमार्गों पर आज से वाहनों पर चार से पांच प्रतिशत बढ़ा Toll Tax, जानें अब कितना देना होगा

    News DeskBy News DeskApril 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर के राजमार्ग खंडों पर टोल शुल्क में औसतन चार से पांच प्रतिशत की वृद्धि की है. यह एक अप्रैल से लागू हो गया. अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा में ज्यादा टैक्स देने होंगे. राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चालकों के लिए संशोधित टोल शुल्क मंगलवार से लागू हो गए हैं. एनएचएआई ने सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरों में बढ़ोतरी को अलग से अधिसूचित किया है.

    अधिकारी के अनुसार, टोल शुल्क को संशोधित करना वार्षिक कवायद का हिस्सा है. यह थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में बदलाव से जुड़ा है. हर साल इसे एक अप्रैल से लागू किया जाता है.राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर लगभग 855 उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रह का निर्धारण) नियम, 2008 के अनुसार शुल्क लगाया जाता है. इनमें से लगभग 675 सार्वजनिक वित्तपोषित शुल्क प्लाजा हैं और 180 राजमार्ग विकसित करने वाली कंपनियों द्वारा संचालित टोल प्लाजा हैं.

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    झारखंड में जानें क्या लगेगा Toll Tax

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    राज्य में स्थित टोल प्लाजा में बढ़ोतरी की गयी है. रांची-रामगढ़ मार्ग स्थित पुंदाग टोल प्लाजा, रांची-बेड़ो मार्ग पर पलमा के पहले स्थित प्लाजा, एनएच-75 पर बिजुपाड़ा के पहले टोल प्लाजा, बुंडू टोल प्लाजा सहित अन्य प्लाजा में टैक्स की बढ़ोतरी की गयी है. पुंदाग टोल प्लाजा पर कार, जीप या वैन पर पांच रुपये टैक्स की वृद्धि की गयी है. पहले एक तरफ का 125 रुपये लिया जाता था. उसे बढ़ा कर 130 रुपये किया गया है. उसी दिन आने-जाने पर पहले 190 देना पड़ता था, अब 195 देना होगा. हल्के व्यवसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए 205 की जगह 210 रुपये व उसी दिन लौटने पर 305 की जगह 315 रुपये देने होंगे. बस, ट्रक से 440 रुपये व उसी दिन लौटने पर 665 रुपये देना होगा. पहले एक तरफ का 425 व एक दिन में आने-जाने पर 640 देने पड़ते थे. भारी वाहनों के टैक्स में 20 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गयी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    four to five percent on all NHAI highways including Tata-Ranchi from today know how much you will have to pay now Toll tax on vehicles has been increased
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026
    Recent Post

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group