Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Train Accident: राजखरसावां में मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
    Breaking News

    Train Accident: राजखरसावां में मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2024Updated:July 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • पटरी उतरे डिब्बों में 16 यात्री डिब्बे, एक पावर कार और एक पैंट्री कार शामिल हैं

    Jamshedpur. सरायकेला-खरसावां जिले के राजखरसावां में  मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर गये. अधिकारियों ने इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने और 20 अन्य के घायल होने की जानकारी दी है.अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना तड़के 3.45 बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत, जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बो के पास हुई.                          एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण ने कहा कि पास में एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कहीं दोनों दुर्घटनाएं एक साथ तो नहीं हुईं.

    दुर्घटनास्थल पर मौजूद पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया, बड़ाबम्बो के पास हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. बचाव अभियान जारी है. एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की एक टीम मौके पर पहुंच रही है. दुर्घटनास्थल पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की सीमा के पास है.

    तड़के 3.45 बजे हुआ हादसा

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    एसईआर प्रवक्ता ने बताया, तड़के 3.45 बजे 22 डिब्बों वाली मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे एसईआर के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत बड़ाबम्बो रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए. इन डिब्बों में 16 यात्री डिब्बे, एक पावर कार और एक पैंट्री कार शामिल है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    एसईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दुर्घटना में घायल यात्रियों को बड़ाबम्बू में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है.

    अधिकारी के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है.  उन्होंने कहा कि यह ट्रेन सोमवार रात हावड़ा से रवाना हुई थी और मंगलवार तड़के बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां ब्लॉक के पोटोबेड़ा में हुई. उन्होंने कहा, दुर्घटना में मुंबई-हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी शामिल है. अधिकारी प्रभावित यात्रियों की संख्या के बारे में पता लगा रहे हैं.

    कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले
    अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना के मद्देनजर एसईआर ने मंगलवार को कुछ यात्री और एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दीं, जिनमें 22861 हावड़ा-टिटलागढ़-कांतबांजी इस्पात एक्सप्रेस और 12021 हावड़ा-बारबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं. उन्होंने बताया कि बड़ाबम्बू स्टेशन के पास हुई दुर्घटना के कारण कुछ अन्य ट्रेन की यात्रा या तो गंतव्य स्टेशन से पहले समाप्त कर दी गई है या फिर उनके मार्ग में बदलाव किया गया है. एसईआर ने एक बयान में बताया कि हादसे के बाद मुंबई, भुसावल, नागपुर, टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, हावड़ा, शालीमार और खड़गपुर के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BREAKING: Howrah-Mumbai Mail derailed rajkharsawan ser taranagar Train Accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group