Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Train Accident: बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई जख्मी, रेल परिचालन बाधित
    Breaking News

    Train Accident: बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई जख्मी, रेल परिचालन बाधित

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2025Updated:November 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bilashpur. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब लोकल यात्री ट्रेन के मंगलवार को मालगाड़ी से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग घायल हैं. लोकल यात्री ट्रेन आज कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी. जब ट्रेन आज शाम लगभग चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के मध्य में थी तभी लोकल यात्री ट्रेन ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है तथा 14 अन्य यात्री घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को बिलासपुर शहर के अपोलो, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि आपोलो अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है.

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    ट्रेन की पहली बोगी, मालगाड़ी की अंतिम बोगी के ऊपर चढ़ गई और छतिग्रस्त हो गई. उन्होंने बताया कि लोकल ट्रेन की बोगी में चार अन्य यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली है, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. मौके की तस्वीरों में यात्री ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के वैगन के ऊपर चढ़ा दिख रहा है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल यात्री को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    अधिकारियों ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है. वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है. उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता और समन्वय प्रदान कर रहा है. उन्होंने बताया कि इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर करायी जाएगी, जिससे घटना के कारणों की समुचित जांच करके आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    five passengers killed rail operations disrupted several injured Train Accident: Korba passenger train collides with goods train in Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से भीषण टक्कर कई जख्मी पांच यात्रियों की मौत रेल परिचालन बाधित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026
    Recent Post

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में हत्या की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group