Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Train Accident: जमुई में बड़ा रेल हादसा, सीमेंट लदी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 पुल से नदी में गिरे, जसीडीह-झाझा रेलखंड पर रेल परिचालन ठप
    Breaking News

    Train Accident: जमुई में बड़ा रेल हादसा, सीमेंट लदी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 पुल से नदी में गिरे, जसीडीह-झाझा रेलखंड पर रेल परिचालन ठप

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamui. बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात बड़ा रेल हादसा हो गया. जसीडीह-झाझा रेलखंड पर सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसमें करीब 16 डिब्बे बेपटरी हो गए. हादसा इतना भयानक था कि कई डिब्बे पुल से नीचे नदी में जा गिरे. यह दुर्घटना आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत जसीडीह-झाझा मुख्य रेल मार्ग पर हुई. स्थान टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ नदी पर बना पुल संख्या 676 है. हादसा देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच हुआ, जब मालगाड़ी जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी. मालगाड़ी के कुल 16 से 19 डिब्बे पटरी से उतर गए. इनमें से तीन डिब्बे सीधे पुल से नीचे बधुआ नदी में गिर गए, जबकि कुछ डिब्बे पुल पर ही पलट गए और एक-दूसरे पर चढ़ गए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सीमेंट के बोरे चारों ओर बिखर गए, जिससे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.रेलवे अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं. शुरुआती आशंका तकनीकी खराबी या ट्रैक में गड़बड़ी की जताई जा रही है. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही रेल परिचालन बहाल किया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है.

    रेल यातायात प्रभावित
    हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया. किउल-जसीडीह रेलखंड पर कई यात्री और मालगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई. कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है. रेल पुलिस, आरपीएफ और तकनीकी अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बेपटरी डिब्बों को हटाने का कार्य शुरू किया.  राहत की बात यह है कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है. मालगाड़ी होने के कारण इसमें कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    16 wagons of a cement-laden goods train derailed 3 fell from a bridge into a river 3 पुल से नदी में गिरे Train Accident: Major rail accident in Jamui Train Accident: जमुई में बड़ा रेल हादसा train operations halted on the Jasidih-Jhajha section. जसीडीह-झाझा रेलखंड पर रेल परिचालन ठप सीमेंट लदी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group