Site icon Lahar Chakra

Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द

Jamshedpur. खड़गपुर मंडल के चेंगल रेलवे यार्ड विस्तार कार्य को लेकर 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक लाइन ब्लॉक होने वाला है। इससे हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द रहेगा। कांटाबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 9 अक्तूबर को, जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 11 अक्तूबर को, हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को नहीं चलेगी। वहीं, बालीचक में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर स्टेशन से अप-डाउन करने वाली हटिया-हावड़ा क्रियायोगा एक्सप्रेस और हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस 19 सितंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा हावड़ा, खड़गपुर, मिदनापुर और संतरागाछी से पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्टेशनों के 39 जोड़ी मेमू ट्रेनें भी सितंबर व अक्तूबर में दिन बदलकर रद्द की गई हैं।

दूसरी ओर, चक्रधरपुर मंडल के बागडीह में रेलवे यार्ड विकास व बागडीह से झारसुगुड़ा तक चौथी लाइन कार्य को लेकर लाइन ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस अप-डाउन में 1 से 3 नवंबर एवं हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस अपडाउन में 3 व 4 नवंबर के साथ अन्य सात जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। जबकि, पुरी-ऋषिकेष उत्कल एक्सप्रेस 2 नवंबर को अप-डाउन में टाटानगर न आकर झारसुगुड़ा, संबलपुर व कटक के रास्ते चलेगी।

इससे टाटानगर समेत हिजली, भद्रक, चक्रधरपुर, राउरकेला व अन्य मार्ग के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी। जबकि, चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा और कांसबहल में नई लाइन बिछाने और मरम्मत को लेकर लाइन ब्लॉक के कारण जुलाई से आठ ट्रेनों को 17 नवंबर तक दिन बदलकर रद्द करने और उत्कल व साउथ बिहार एक्सप्रेस को मार्ग बदलकर चलाने का आदेश है।

Exit mobile version