Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Train derailed in :’MP’: इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई यात्री घायल नहीं, लगातार हो रहे हादसे पर काग्रेस ने रेल मंत्री पर कसा तंज
    Headlines

    Train derailed in :’MP’: इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई यात्री घायल नहीं, लगातार हो रहे हादसे पर काग्रेस ने रेल मंत्री पर कसा तंज

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jabalpur. मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5.40 बजे हुई इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ. अधिकारी के अनुसार, मरम्मत का काम जारी है और घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है. जबलपुर स्टेशन पश्चिम-मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) क्षेत्र के अंतरगत आता है.

    अधिकारी ने बताया, “इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास पहुंच रही थी. अधिकारी के मुताबिक, पटरी से उतरे डिब्बे इंजन के ठीक पीछे थे. उन्होंने बताया कि पटरी से उतरने की घटना प्लेटफॉर्म से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई.

    पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) मधुर वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, “ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 5.35 बजे था। यह दुर्घटना सुबह 5.38 बजे हुई, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन में प्रवेश करने वाली थी. लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और अन्य डिब्बों को बेपटरी होने से बचा लिया.

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    वर्मा ने कहा, “इंजन से सटे दो डिब्बे पटरी से उतर गए, लेकिन सौभाग्य से इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।” उन्होंने बताया कि हादसे के बाद यात्री ट्रेन से उतर गए और पास की पटरियों पर यातायात लगभग आधे घंटे तक रोक दिया गया. वर्मा ने बताया, “जांच के लिए एक बहु-विभागीय समिति गठित की गई है. उन्होंने कहा कि रेल यातायात पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा, क्योंकि स्टेशन का केवल एक प्लेटफॉर्म परिचालन के लिए बंद था.

    पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने कहा, “जब यह घटना हुई, तब ट्रेन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही थी. जांच के बाद ही ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण पता चलेगा. उन्होंने कहा कि मार्ग पर रेल यातायात सामान्य है. इधर लगातार हो रहे हादसे पर कांग्रेस ने रेल मंत्री पर तंज कसते हुए उन्हें रील मंत्री कहकर संबोधित किया है.

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Two coaches of Indore-Jabalpur Express derailed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    August 8, 2026

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    August 8, 2026

    Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 8, 2026
    Recent Post

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    August 8, 2026

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    August 8, 2026

    Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 8, 2026

    Chaibasa Naxal Breaking: पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली सलूका कायम ने दो महिला सदस्यों के साथ किया सरेंडर

    August 8, 2026

    Jamshedpur: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कोयला चोरों ने चोरी रोकने गए कर्मी पर पत्थरों से हमला

    August 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group