Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Train cancelled: चक्रवात ‘अर्नब’ से हावड़ा-चेन्नई मार्ग बाढ़ में डूबा, रेल सेवाएं प्रभावित, 36 ट्रेन रद्द और 30 के मार्ग बदले गए
Headlines

Train cancelled: चक्रवात ‘अर्नब’ से हावड़ा-चेन्नई मार्ग बाढ़ में डूबा, रेल सेवाएं प्रभावित, 36 ट्रेन रद्द और 30 के मार्ग बदले गए

News DeskBy News DeskOctober 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Srikakulam: Howrah-Chennai railway track inundated in the wake of the Cyclone Arnab, in Srikakulam, Andhra Pradesh, Thursday, Oct. 29, 2026. (PTI Photo)(PTI10_29_2026_000269B)
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Rourkela. चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण हुई भारी बारिश के बाद ओडिशा के गंजाम जिले में बहुदा नदी के उफानाने और दो रेलवे पुल के पास खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद बृहस्पतिवार को हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हो गईं।अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर 36 ट्रेन को रद्द कर दिया गया, 30 के मार्ग में परिवर्तन किया गया, जबकि आठ अन्य ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोका गया या उनके समय में बदलाव किया गया।

पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) ने 24 ट्रेन को रद्द कर दिया और 22 के मार्ग बदल दिए, जबकि दक्षिण तट रेलवे (एससीओआर) ने 12 ट्रेन को रद्द किया और आठ अन्य के मार्ग में परिवर्तन किया।अधिकारियों के अनुसार, आठ अन्य ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोका गया या उनके समय में बदलाव किया गया।

पूर्व तट रेलवे के अनुसार, अब तक रद्द की गई प्रमुख ट्रेन में भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम इंटरसिटी एक्सप्रेस और ओडिशा की राजधानी को तेलंगाना के सिकंदराबाद से जोड़ने वाली विशाखा एक्सप्रेस शामिल हैं।
इसके अलावा, दक्षिण तट रेलवे (एससीओआर) ने शालीमार-मंगलुरु विवेक एक्सप्रेस, शालीमार-वास्को डि गामा एक्सप्रेस और हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया। एक अधिकारी ने कहा,यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 36 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं और 30 अन्य ट्रेन के मार्ग बदल दिए गए हैं। रेलवे अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। जलस्तर घटने और इस खंड को रेल परिचालन के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।”

Share Market: Sensex में उछाल, निफ्टी में भी तेजी, Tata Group की ट्रेंट का शेयर छह प्रतिशत तक चढ़ा, टाटा स्टील में गिरावट दर्ज

पूर्व तट रेलवे ने एक अन्य बयान में कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण गंजाम जिले में 550 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे बहुदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। रेलवे ने बताया कि भारी बारिश के बाद बहुदा नदी पर बने बाघलाटी बांध में पानी का स्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इसके कारण इच्छापुरम और जाधुपुडी के बीच रेलवे पुलों पर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेन के मार्ग बदल दिए गए हैं। रेलवे ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है। उसने बताया कि यात्रियों का मार्गदर्शन करने, उनकी शिकायतों का समाधान करने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

Tata Group: नोएल टाटा 11 नवंबर को ट्रेंट के चेयरमैन पद से होंगे सेवानिवृत्त, बहराम वकील संभालेंगे जिम्मेदारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Share Market: Sensex में उछाल, निफ्टी में भी तेजी, Tata Group की ट्रेंट का शेयर छह प्रतिशत तक चढ़ा, टाटा स्टील में गिरावट दर्ज

October 30, 2026

Tata Group: नोएल टाटा 11 नवंबर को ट्रेंट के चेयरमैन पद से होंगे सेवानिवृत्त, बहराम वकील संभालेंगे जिम्मेदारी

October 30, 2026

Jamshedpur: बिरसानगर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा था ठगी का खेल, 5 लोग गिरफ्तार, 90 एटीएम कार्ड, 10 बैंक पासबुक और 50 मोबाइल बरामद

October 30, 2026
Recent Post

Share Market: Sensex में उछाल, निफ्टी में भी तेजी, Tata Group की ट्रेंट का शेयर छह प्रतिशत तक चढ़ा, टाटा स्टील में गिरावट दर्ज

October 30, 2026

Train cancelled: चक्रवात ‘अर्नब’ से हावड़ा-चेन्नई मार्ग बाढ़ में डूबा, रेल सेवाएं प्रभावित, 36 ट्रेन रद्द और 30 के मार्ग बदले गए

October 30, 2026

Tata Group: नोएल टाटा 11 नवंबर को ट्रेंट के चेयरमैन पद से होंगे सेवानिवृत्त, बहराम वकील संभालेंगे जिम्मेदारी

October 30, 2026

Jamshedpur: बिरसानगर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा था ठगी का खेल, 5 लोग गिरफ्तार, 90 एटीएम कार्ड, 10 बैंक पासबुक और 50 मोबाइल बरामद

October 30, 2026

Tata Group से आगे निकला Reliance समूह, अब देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना बना

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group