Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»साईबर क्राइम ! डिजिटल आरेस्ट कर डॉक्टर से ट्रांसफर कराये 13.24 लाख रुपये
Breaking News

साईबर क्राइम ! डिजिटल आरेस्ट कर डॉक्टर से ट्रांसफर कराये 13.24 लाख रुपये

News DeskBy News DeskMarch 10, 2025Updated:March 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर. साइबर अपराध के जाल को पूरी तरह तोड़ने में पुलिस विफल रही है. एक बार फिर शहर के एक डॉक्टर को डिजिटल आरेस्ट का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने 13.24 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया. शहर में डिजिटल आरेस्ट का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी साईबार अपराधी ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है.

दिलचस्प बात यह है कि साईबर आरेस्ट के मामले में अधिकांश बार संभ्रांत वर्ग को ही निशाना बनाया जाता है, जिनके बैंक खातों और प्रोपर्टी की जानकारी पहले से अपराधियों को होती है. ऐसे में पद और प्रतिष्ठा हनन की भय से ये लोग आसानी से साईबार अपराधियों के जाल में फंस जाते है और उनके द्वारा मांगी गयी रकम निश्चित खाते में ट्रांसफर कर देते हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

इस बार साइबर आरेस्ट का शिकार बने हैं आशियाना इंक्लेव निवासी डॉ. के मजुमदार जिनसे साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 13,24,131 रुपये ठगी कर ली है. नासिक पुलिस बनकर डॉक्टर को फोन करने वाले अपराधियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उनका नाम आने का डर दिखाया, फिर जेल भेजने और केस रफा-दफा करने के नाम पैसे ट्रांसफर करवा लिये. अब मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है.

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

वहीं बीते 24 घंटे में जमशेदपुर में दो अन्य लोगों बिष्टुपुर धातकीडीह निवासी तालिब मोहम्मद खान और भुइयांडीह निवासी सिद्धार्थ स्नेहल से ठगी कर ली गयी है. तालिब मोहम्मद खान ऑनलाइन ट्रेनिंग के नाम पर 2,70,224 रुपये तो सिद्धार्थ स्नेहल से निवेश के नाम पर 4,57,400 रुपयों की ठगी की गयी है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मामलों की जांच कर रही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group