Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»हाथ कटने से घायल बजला टुडू को मिलेगा नौकरी और मुआवजा, मजदूरों की समस्याओं का किया जायेगा निराकरण : अविनाश ठाकुर
    Breaking News

    हाथ कटने से घायल बजला टुडू को मिलेगा नौकरी और मुआवजा, मजदूरों की समस्याओं का किया जायेगा निराकरण : अविनाश ठाकुर

    News DeskBy News DeskJune 7, 2025Updated:June 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • आरडी रबर रिक्लेम कंपनी मजदूर शोषण मामले में प्रबंधन, यूनियन और श्रम अधीक्षक के बीच त्रिपक्षीय वार्ता

    गम्हरिया : आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में मजदूर शोषण मामले को लेकर गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, बीडीओ अभय द्विवेदी, कोल्हान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी और कंपनी के मजदूर शामिल थे. गम्हरिया बीडीओ कार्यालय में हुई वार्ता में श्रम अधीक्षक के समक्ष मजदूर और यूनियन के लोगों ने समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.

    मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी का आरोप

    इसमें मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी और काम के दौरान हाथ कटने से घायल हुए मजदूर बजला टुडू के मामले पर प्रबंधन के अनदेखी रवैया पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई. मजदूरों ने अपनी समस्याओं को श्रम अधीक्षक के समक्ष रखा. श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने मजदूरों की समस्याओं को सुनते हुए गंभीरता पूर्वक समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया. श्रम अधीक्षक ने बताया कि हाथ कटने से घायल मजदूर बजला टुडू जो 6 सालों से कंपनी में काम कर रहा था उसे नौकरी और मुआवजा मिलेगा.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    मामला दर्ज कर होगी कानूनी कार्रवाई

    मुआवजा ईएसआई के तहत प्रदान किया जाएगा. इसकी प्रक्रिया प्रबंधन के द्वारा शुरू की गई है. अविनाश ठाकुर ने कहा कि घायल मजदूर का टीएमएच में प्रबंधन के द्वारा इलाज कराया जा रहा है. फैक्ट्री इंस्पेक्टर द्वारा मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी. कंपनी में बेहतर माहौल स्थापित करने का प्रयास होगा. जल्द ही समस्याओं का निदान होगा. सकारात्मक पहल की जाएगी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साथ होगी बैठक

    श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने बताया कि कंपनी प्रबंधन मजदूर यूनियन और पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साथ जल्द बैठक आयोजित होगी. इसमें ठोस निर्णय लिया जाएगा. गौरतलब है कि मजदूरों के बकाया वेतन पीएफ ईएसआई में कटौती काम के दौरान सुरक्षा की अनदेखी समेत कई गंभीर मामलों को लेकर मजदूरों ने काम बंद रखा है. वार्ता में कोल्हान मजदूर यूनियन की तरफ से जगदीश नारायण चौबे, बसंत कुमार, अजय शर्मा आदि शामिल थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tripartite talks between management union and labour superintendent in RD Rubber Reclaim Company labour exploitation case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group