Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Trump on India: भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध, चिंता की कोई बात नहीं; अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर भी कही बड़ी बात
    Breaking News

    Trump on India: भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध, चिंता की कोई बात नहीं; अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर भी कही बड़ी बात

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Newyork.शुल्क और रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका और भारत के मध्य मौजूदा तनाव के बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच ‘विशेष संबंध’ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है बस “कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को कहा, मैं हमेशा (नरेन्द्र) मोदी का दोस्त रहूंगा… वह शानदार प्रधानमंत्री हैं लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं. लेकिन भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध है, चिंता की कोई बात नहीं है. बस कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं.

    राष्ट्रपति इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह भारत के साथ संबंधों को फिर से सुधारने के लिए तैयार हैं, क्योंकि दोनों देशों के बीच संबंध पिछले दो दशकों में संभवतः सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह इस बात से बहुत निराश हैं कि भारत रूस से ‘इतना ज्यादा’ तेल खरीद रहा है.

    ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मुझे इस बात से बहुत निराशा है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा और मैंने उन्हें यह बता दिया है। हमने भारत पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाया है, 50 प्रतिशत शुल्क, बहुत ज्यादा शुल्क. मेरे (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी से बहुत अच्छे रिश्ते हैं, वह बहुत अच्छे हैं। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे. ट्रंप से पूछा गया था कि क्या अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है.

    JAMSHEDPUR NEWS श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

    दरअसल ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्ट में कहा था कि , ‘लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे कि उनका भविष्य दीर्घकालिक और समृद्ध हो. ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के नेता शी चिनफिंग के साथ मोदी की एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की थी.

    अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट उस समय आया है जब कुछ ही दिन पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गर्मजोशी भरे संबंधों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा.

    DHANBAD NEWS : पारसनाथ स्टेशन पर बिछड़े 7 वर्षीय बच्चे को रेलवे कर्मियों ने परिजनों से मिलाया

    भारत और अन्य देशों के साथ व्यापार वार्ता कैसी चल रही है, इस सवाल पर ट्रंप ने कहा, वे बहुत अच्छी चल रही हैं. अन्य देश भी अच्छा कर रहे हैं. हम उन सभी के साथ अच्छा कर रहे हैं. हम यूरोपीय संघ से नाराज हैं क्योंकि सिर्फ गूगल के साथ ही नहीं, बल्कि हमारी सभी बड़ी कंपनियों के साथ जो हो रहा है, उससे हम नाराज हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    nothing to worry about; US President Donald Trump also said big thing about PM Modi Trump on India: Special relationship between India and America Trump on India: भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध चिंता की कोई बात नहीं; अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर भी कही बड़ी बात
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

    September 1, 2026

    DHANBAD NEWS : पारसनाथ स्टेशन पर बिछड़े 7 वर्षीय बच्चे को रेलवे कर्मियों ने परिजनों से मिलाया

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

    September 1, 2026

    DHANBAD NEWS : पारसनाथ स्टेशन पर बिछड़े 7 वर्षीय बच्चे को रेलवे कर्मियों ने परिजनों से मिलाया

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 1, 2026

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group