Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News : TSDPL Grade Settlement 2026 33 माह बाद ऐतिहासिक समझौता, कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और मेडिक्लेम में बड़ी बढ़ोतरी
    Headlines

    Jamshedpur News : TSDPL Grade Settlement 2026 33 माह बाद ऐतिहासिक समझौता, कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और मेडिक्लेम में बड़ी बढ़ोतरी

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (TSDPL) के कर्मचारियों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी आई है। करीब 33 माह से लंबित ग्रेड समझौता मंगलवार को उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अक्टूबर 2023 से लंबित इस समझौते के पूरा होने के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। नए समझौते के तहत वेतन, भत्तों, मेडिक्लेम और कर्मचारी कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण लाभों पर सहमति बनी है, जिसे कंपनी और यूनियन के बीच एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

    वेतन और CTC में बड़ी बढ़ोतरी, कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ

    ग्रेड समझौते के अनुसार वर्ष 2023 के स्थायी कर्मचारियों के कैश-इन-हैंड में ₹12,200 से ₹14,400 तक की वृद्धि की गई है, जबकि कुल CTC में ₹18,200 तक की बढ़ोतरी सुनिश्चित हुई है। इसके अलावा एमजीबी (MGB) में ₹6,400, एचआरए में 10 प्रतिशत तथा कंटीजेंसी भत्ते में 29 प्रतिशत की वृद्धि पर भी सहमति बनी है। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    भत्तों और मेडिक्लेम में भी बड़ा इजाफा

    समझौते के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले विभिन्न भत्तों में भी वृद्धि की गई है। वॉशिंग अलाउंस ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,400, नाइट शिफ्ट अलाउंस ₹80 से ₹108, एजुकेशन अलाउंस ₹1,700 से ₹2,500 तथा कन्वेयंस अलाउंस ₹2,000 से ₹2,500 कर दिया गया है। इसके साथ ही मेडिक्लेम की सीमा ₹1.50 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख कर दी गई है। वहीं ₹25 लाख के टर्म इंश्योरेंस में यूनियन और प्रबंधन के बीच 50:50 योगदान पर सहमति बनी है।

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    पुरानी मांगों का समाधान, न्यू सीरीज कर्मचारियों को भी राहत

    ग्रेड समझौते में कर्मचारियों की कई वर्षों से लंबित मांगों का समाधान किया गया है। इसमें अवकाश (लीव), इंसेंटिव बोनस, महंगाई भत्ता (DA), कर्मचारी कल्याण योजनाओं का विस्तार तथा कर्मचारियों के पुत्रों के नियोजन का मार्ग प्रशस्त करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। साथ ही न्यू सीरीज कर्मचारियों के वेतन में भी लगभग ₹4,000 तक की वृद्धि सुनिश्चित की गई है।

    श्रमिक-प्रबंधन संबंध होंगे और मजबूत

    समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक जगजीत सिंह, वाइस प्रेसिडेंट अविनाश मेहता, सीएचआरओ करण लखानी, सीएफओ मनोज कुमार, चीफ एचआरआईआर संजय मजूमदार, जीएम जयदेव चांद एवं पुन्यश्लोक ने हस्ताक्षर किए। यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, महामंत्री त्रिदेव सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते को कर्मचारियों के आर्थिक और सामाजिक हितों के साथ-साथ औद्योगिक सौहार्द एवं उत्पादन क्षमता को नई मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Arvind Kumar breaking news Conveyance Allowance Deputy Labour Commissioner Education Allowance Employee Benefits Employee Welfare Google Discover Google News HRA Increase Industrial News Industrial Relations Jamshedpur Jamshedpur news Jharkhand news Labour Agreement Mediclaim MGB Night Shift Allowance rakeshwar pandey Salary Hike Steel Industry Tata Steel Downstream Products Limited tata steel news Term Insurance Tridev Singh TSDPL TSDPL Grade Settlement Wage agreement Wage Revision
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Kargi Road Train Derailment: RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

    July 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, हेल्थ चेकअप और PPE किट जागरूकता के साथ मनाया गया NAMASTE दिवस

    July 14, 2026

    Dhanbad Mega Ticket Checking Drive: धनबाद मंडल का बड़ा अभियान, 861 यात्री पकड़े गए, ₹8.71 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

    July 14, 2026
    Recent Post

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हारिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा,अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    July 14, 2026

    Kargi Road Train Derailment: RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

    July 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group