Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»ओएलएक्स पर वाहन खरीदने के झांसा देकर बुलाया, ले उड़े मारुति स्विफ्ट, दो गिरफ्तार
    Crime

    ओएलएक्स पर वाहन खरीदने के झांसा देकर बुलाया, ले उड़े मारुति स्विफ्ट, दो गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro : बोकारो जिले के चिरा चास थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल बिहार में अवैध शराब की तस्करी के लिए करते थे. इस संबंध में बोकारो के पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी.

    घटना 26 सितंबर की है, जब तलगड़िया मोड़ निवासी बिट्टू कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि उन्हें ओएलएक्स के माध्यम से दो युवकों ने गाड़ी खरीदने के बहाने बुलाया और मौके का फायदा उठाकर उनकी मारुति स्विफ्ट (नंबर JH02U 9899) लेकर फरार हो गए.
    सूचना मिलते ही चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी शुरू की गई. जांच के क्रम में चोरी गई मारुति स्विफ्ट कार पीरटांड़ (गिरिडीह) से बरामद की गई, वहीं इस घटना में शामिल एक आरोपी नितीश कुमार को वहीं से गिरफ्तार किया गया. दूसरे आरोपी प्रवेश मांझी को डुमरी (गिरिडीह) से उस स्कॉर्पियो वाहन (नंबर BR21P 4161) के साथ पकड़ा गया, जिसका इस्तेमाल उन्होंने इस अपराध को अंजाम देने के लिए किया था.

    दोनों आरोपियों को चिरा चास थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उनका उद्देश्य चोरी की गई गाड़ियों का उपयोग कर बिहार में अवैध शराब की तस्करी करना था. ये लोग चोरी की गाड़ियों से बिहार के विभिन्न इलाकों में शराब पहुंचाते थे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय नितीश कुमार और 26 वर्षीय प्रवेश मांझी के रूप में हुई है, जो दोनों बिहार के जमुई जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके पास से दो वाहन और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

    एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास पहले भी रहा है. फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है. इस मामले में पीड़ित बिट्टू कुमार के आवेदन पर चिरा चास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस टीम की तत्परता से इस मामले का त्वरित खुलासा हो सका.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news Two arrested for allegedly buying a Maruti Swift from OLX झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group