Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»जमशेदपुर के जुगसलाई में दो जगहों पर ट्रेन से कटकर दो की मौत
Crime

जमशेदपुर के जुगसलाई में दो जगहों पर ट्रेन से कटकर दो की मौत

News DeskBy News DeskJuly 12, 2024Updated:July 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
फोटो एआई
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर. जुगसलाई में ट्रेन से कटकर अलग-अलग जगह दो लोगों की मौत हो गयी. एक का शव जुगसलाई थाना क्षेत्र में बंद हो चुके रेलवे फाटक के पास मिला है. दूसरा शव टाटानगर रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा में जुगसलाई की ओर पाया गया है. दोनों की उम्र करीब 35 साल बतायी जा रही है. दोनों शव की पहचान नहीं हो पायी है. रेलवे फाटक के पास मुंबई हावड़ा डाउन लाइन में रांची इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई. दावा यह किया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की है, जिनकी उम्र 35 साल है. बुधवार को भी रेलवे फाटक से आगे दुखु मार्केट के पास एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, जो जुगसलाई के कारोबारी थे. लगातार दूसरे दिन मौत हुई है. हालांकि, मरने वाले की पहचान नहीं हो पायी है.

पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद शव दो टुकड़ों में बंट गया था. शरीर का दो हिस्सा दो दिशा में काफी दूर दूर से बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे डाउन लाइन में रांची इंटरसिटी ट्रेन टाटानगर स्टेशन जा रही थी कि तभी अचानक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बैठे लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. दूसरी ओर, टाटानगर रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने पर एक शव ट्रेन से कटा हुआ बरामद किया गया है. दोनों के शव की पहचान नहीं हो पायी है.

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

November 12, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

November 12, 2026

Jamshedpur Clean City: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जमशेदपुर ने झारखंड में हासिल किया पहला स्थान

November 12, 2026
Recent Post

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

November 12, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

November 12, 2026

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये पर

November 12, 2026

Railway: लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, फिर भी नहीं रुकी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, वायरल वीडियो से ब्रेकिंग सिस्टम पर उठ रहे सवाल

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group