Site icon Lahar Chakra

धनबाद मंडल के दो टिकट चेकिंग कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र से सम्मानित

धनबाद।

मंडल रेल प्रबंधक के दिशा-निर्देश में धनबाद मंडल में निरंतर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है, तथा टिकट चेकिंग कर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु समय-समय पर सम्मानित भी किया जाता है।
इसी क्रम में आज दिनांक 25.07.2025 को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद श्री मोहम्मद इकबाल द्वारा मंडल के टिकट जांच विभाग के 02 टिकट चेकिंग कर्मियों को अप्रैल 2025 से जून 2025 माह के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु “उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र” प्रदान किया गया।

READ MORE :BIHAR : पटना SSP के नाम पर महिला दरोगा को फोन पर दिया आदेश, एक गिरफ्तार

इन टिकट चेकिंग कर्मियों ने अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सराहनीय प्रदर्शन किया है। इस अवधि में इन टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा 3057 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस दौरान ₹20,19,550/- रूपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मी राजस्व वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये कर्मी रेलवे की “फ्रंटलाइन टीम” का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनके अथक प्रयासों से रेलवे न केवल अधिक अनुशासित बल्कि आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो रहा है।
इस अवसर पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक/धनबाद, एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/टिकट चेकिंग भी उपस्थित थे।

READ MORE :Plane Crash: रूस विमान दुर्घटना में 49 लोगों की मौत, किसी यात्री के जीवित होने का नहीं मिला कोई संकेत

Exit mobile version