Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड के 11 मजदूर रेलवे ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहे थे छत्तीसगढ़, 4 थक कर ट्रैक पर ही सो गए, ऊपर से गुजर गयी ट्रेन, दो टुकड़ों में कट गये, दो गंभीर
    Breaking News

    झारखंड के 11 मजदूर रेलवे ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहे थे छत्तीसगढ़, 4 थक कर ट्रैक पर ही सो गए, ऊपर से गुजर गयी ट्रेन, दो टुकड़ों में कट गये, दो गंभीर

    News DeskBy News DeskJune 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Balod. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में झारखंड से काम की तलाश में दल्लीराजहरा पहुंचे 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. शुरुआती जांच के अनुसार कुल 11 मजदूर ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहे थे. इसी दौरान थकावट के कारण चार मजदूर पटरी पर ही सो गए. मंगलवार सुबह करीब 4 बजे कुसुमकसा से दल्लीराजहरा के बीच एक ट्रेन गुजरी, जिससे 2 मजदूरों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई. जबकि नींद से जागकर भागने की कोशिश में दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
    पुलिस के अनुसार, झारखंड से आए 11 मजदूर दल्लीराजहरा पहुंचे थे और सभी पटरी के सहारे पैदल चलते हुए अपने सामान के साथ आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान थकान की वजह से चार मजदूर रेलवे ट्रैक पर ही सो गए, जबकि बाकी 7 मजदूर उनसे कुछ दूरी पर आगे निकल चुके थे. जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो सोए हुए साथियों को आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही ट्रेन वहां से गुजर गई और दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.

    दल्लीराजहरा सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ. सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. घायल मजदूरों ने बताया कि वे झारखंड से आए हैं. पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और अन्य मजदूरों से पूरी जानकारी ली जा रही है. मृतकों के शवों को मरच्यूरी में शिफ्ट कर दिया गया है और मामले की जांच प्रक्रिया जारी है.

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    11 workers from Jharkhand were walking on the railway track to Chhattisgarh 4 got tired and fell asleep on the track a train passed over them they were cut into two pieces two are seriously injured
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026
    Recent Post

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय के पत्र पर हरकत में आया टाटा स्टील,आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी

    January 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group