New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान में अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के कई युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगा। भारत ने रोमांचक मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में युवा क्रिकेटरों की उपलब्धि पर गर्व जताया और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा,‘भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन! आज के प्रभावशाली प्रदर्शन और पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने पर मुझे अपने युवा क्रिकेटरों पर बेहद गर्व है। उनकी सफलता कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। भविष्य के प्रयासों के लिए पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।


