Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur:नतमस्तक जमशेदपुर ने उदितवाणी के संपादक राधेश्याम अग्रवाल को शिद्दत से किया याद,कृतज्ञता के साथ दी भावभीनी श्रद्धांजलि, नमन करने जुटे आम से लेकर खास लोग
    Headlines

    Jamshedpur:नतमस्तक जमशेदपुर ने उदितवाणी के संपादक राधेश्याम अग्रवाल को शिद्दत से किया याद,कृतज्ञता के साथ दी भावभीनी श्रद्धांजलि, नमन करने जुटे आम से लेकर खास लोग

    News DeskBy News DeskJune 12, 2024Updated:June 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : लौहनगरी के हर इलाके,हर वर्ग व तबके के लोग बुधवार को बिष्टुपुर स्थित गुजराती सनातन समाज में उदितवाणी के संपादक अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे l

    पुष्प लिए आदर के साथ कतारबद्ध लोग थे तो मौन, लेकिन उनके चेहरों की भावभंगिमा बता रही थी कि उनमें से शायद ही किसी ने सोचा होगा कि उनकी जिंदगी में ऐसा पल आएगा कि अपने अग्रवाल साहब की याद में श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करनी पड़ेगीl

    जमशेदरपुर समेत पूरे कोल्हान के लोगों को सुबह में अखबार पढऩे की आदत डालने का गौरव हासिल करनेवाले उदित वाणी के संस्थापक-संपादक राधेश्याम के निधन पर बुधवार को बिष्टुपुर स्थित गुजराती सनातन समाज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गयाl इसमें जमशेदपुर के अलावा पूरे कोल्हान व झारखंड के अनेक इलाकों के लोग शामिल हुएl आम से लेकर खास लोग. हॉल खचाखच भर गया थाl

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    बड़ी संख्या में लोग खड़े रहकर कार्यक्रम का गवाह बनेl आलम यह था कि दिन तीन बजे से शुरू हुए कार्यक्रम के समापन के बाद भी लोगों का आना जारी रहाl

    भजनों की मधुर वाणी के बीच श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम चलाl इस दौरान स्वर्गीय अग्रवाल के परिवार के कुछ सदस्यों ने उनसे जुड़े संस्मरण सुनाएl बताते चलें कि श्री अग्रवाल  का गत एक जून को निधन हो गया था.

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    लोगों ने याद दिलाया कि अग्रवाल साहब का जीवन विविधताओं से भरा था. वे असाधारण प्रतिभा के धनी थे. अपनी प्रखर पत्रकारिता के जरिए कोल्हान में जो लौ जलाई है वह आनेवाली पीढ़ी के पथ को भी आलोकित करती रहेगीl

    श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, विधायक सरयू राय, विधायक मंगल कालिंदी, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर पांडेय, विहिप नेता अरूण सिंह, अधिवक्ता मनोरंजन दास, मुरलीधर केडिया,  शहर के जाने-माने उद्यमी सह  बिल्डर चंदन मित्तल,  रामचंद्र साहिस, आभा महतो, शैलेंद्र महतो, अरविंद सिंह,  अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, विकास सिंह, कमल किशोर अग्रवाल, संदीप मुरारका, उमेश खीरवाल, रमेश मेंगोतिया, अशोक चौधरी अशोक गोयल, दिलीप गोयल, विजय आनंद मूनका, जुगल रिंगसिया, निर्मल काबरा, अशोक भालोटिया, कृष्णा भालोटिया, लड्डू मेंगोतिया. मोहित अग्रवाल, उत्तम नरेडी, ललित जवानपुरिया, कौशिक मोदी, अनिल गर्ग, गोविंद दोदराजका. संजय सावा, कैलाश सरायवाला, श्याम चौधरी, संदीप काबरा, संजय शर्मार्, अंशुल रिंगसिया, मनीष केडिया, दीपक हल्दिया, मानव केडिया, प्रकाश खेमानी, नरेश मोदी, अश्विनी अग्रवाल, अनंत मोहनका, चंचल गर्ग. विनोद शर्मा. लालू सरायवाला गोविंद भारद्वाज. सांवर लाल शर्मा. प्रकाश जोशी. हनु जैन. उमेश कांवटिया. पारस रिंगसिया. विवेक केडिया. आभास मूनका, अरुण बाकरेवाल उमेश शाह. अशोक मोदी. नंद किशोर अग्रवाल. जगदीश खंडेलवाल. अशोक अग्रवाल (श्री ज्वेलर्स), किशन मुरारी गोयल अशोक प्रेमराजका, अमित रुगंटा, मनोज पुरिया, राजकुमार अग्रवाल. रोहित काबरा, दिनेश पाडिया. आनंद सिंघल. रविन्द्र सिंह भाटिया, रणदीप सिंह भाटिया, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार भगवान सिंह. प्रभाकर सिंह, मनोज सिंह, गुड्डू सिंह, हिदायततुल्ला खान, रामाश्रय प्रसाद, केके शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, राकेश तिवारी, अनिल मोदी, चेतन अडसेरा, भरत मकाती, उपस्थित रहे हैंl

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Abhisek jha /jharkhand Jamshedpur uditwani
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026
    Recent Post

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026

    Jharkhand: झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल अंतर-राज्यीय गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद

    August 10, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग गांवों से लापता दो नाबालिग लड़कियां और एक युवती बरामद

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group