Site icon Lahar Chakra

UGC NET 2025: यूजीसी नेट की आंसर-की जारी, आठ जुलाई तक ऑब्जेक्शन विंडो पर दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

New Delhi. एनटीए ने यूजीसी नेट आंसर-की 2025 जारी कर दी है. आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करना होगा. आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किये गये हैं. उम्मीदवार आंसर की में किसी प्रश्न के गलत उत्तर पर आठ जुलाई तक ऑब्जेक्शन विंडो पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपए की नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी. उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा. विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा.

बता दें कि यूजीसी नेट जून परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 जून को आयोजित की गई थी. यह दो पालियों में आयोजित की गई थी, पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी. वहीं, दूसरी का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया था. यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की गई थी.

Exit mobile version