Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»UGC NET NTA Dicision: यूजीसी-नेट जून 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी इस हफ्ते जारी होगी
Breaking News

UGC NET NTA Dicision: यूजीसी-नेट जून 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी इस हफ्ते जारी होगी

News DeskBy News DeskAugust 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को कहा कि वह यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी इस सप्ताह अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी। एनटीए सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) तथा एआईसीई (पीएचडी) 2026 परीक्षाओं की उत्तर कुंजी भी जारी करेगी।

एनटीए ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा, ”यूजीसी-नेट (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) जून 2026 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके साथ ही सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) एवं एआईसीई (पीएचडी) 2026 परीक्षाओं की अनंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी।”

एनटीए ने कहा कि अभ्यर्थी अनंतिम उत्तर कुंजी देख सकेंगे और निर्धारित अवधि के भीतर उस पर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। एजेंसी ने कहा कि विस्तृत दिशा-निर्देश उत्तर कुंजी जारी किए जाने के समय उपलब्ध कराए जाएंगे। एनटीए ने अभ्यर्थियों को वेबसाइट नियमित रूप से देखने और केवल एजेंसी की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी।

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

यूजीसी-नेट परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होते हैं। पेपर-एक में शिक्षण अभिरुचि, तार्किक क्षमता और सामान्य जागरूकता से जुड़े 50 प्रश्न होते हैं, जबकि पेपर-दो में संबंधित विषय से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।

संयुक्त सीएसआईआर (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद)-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 17-18 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्रदान करने, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और देशभर के संस्थानों में पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना है।

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026
Recent Post

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026

Jharkhand Highcourt ने दुष्कर्म मामले में दिया बड़ा फैसला, आरोपियों की 20 साल कैद की सजा रखी बरकरार, ये टिप्पणी भी की?

October 8, 2026

Jamshedpur: XLRI में ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन आज

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group