Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»केंद्रीय मंत्री शिवराज ने हेमंत सरकार पर राज्य को भेजे गए केंद्रीय धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया, कहा, झारखंड में भारी भ्रष्टाचार, बिना पैसे के कुछ नहीं होता
    Headlines

    केंद्रीय मंत्री शिवराज ने हेमंत सरकार पर राज्य को भेजे गए केंद्रीय धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया, कहा, झारखंड में भारी भ्रष्टाचार, बिना पैसे के कुछ नहीं होता

    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को झारखंड की झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर विभिन्न योजनाओं के लिए राज्य को भेजे गए केंद्रीय धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि मनरेगा के लिए मिले धन के उपयोग की जांच शुरू की जाएगी. केंद्रीय कृषि मंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार पर सीधा हमला करते हुए उसे “पेपर लीक सरकार” करार दिया और उस पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. लातेहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, झारखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है, बिना पैसे के यहां कुछ नहीं चलता. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए आए केंद्रीय धन का जमकर दुरुपयोग किया। हम मनरेगा में अनियमितताओं की गहन जांच शुरू करेंगे.

    उन्होंने कहा कि लोग झामुमो नीत गठबंधन को उसके कुशासन के लिए कभी माफ नहीं करेंगे. उन्होंने मतदाताओं से इस वर्ष के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनावों में इस “भ्रष्ट” सरकार को सत्ता से बाहर करने का आग्रह किया. चौहान ने कहा, आबकारी पुलिस भर्ती अभियान के दौरान कुव्यवस्था के कारण 16 युवकों की मौत हो गई। हेमंत सोरेन सरकार के अत्याचार, आतंक और कुशासन के कारण लोग लगातार भय में जी रहे हैं. उन्होंने कहा, “पूरा देश देख रहा है कि कैसे झामुमो झारखंड के युवाओं को सुनहरे भविष्य के सपने दिखाकर उनकी सांसें छीन रही है. सत्ता के मद में अंधी हो चुकी सरकार को युवाओं का दर्द, उनकी बेबसी नहीं दिख रही.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने वादा किया कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो वह ‘सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत लोगों को मुफ्त सौर ऊर्जा उपलब्ध कराएगी. इसके अलावा झामुमो नीत सरकार की ‘मंईयां सम्मान योजना’ की तुलना में महिलाओं को मिलने वाला मासिक मानदेय दोगुना कर 2,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    nothing happens without money said there is huge corruption in Jharkhand Union Minister Shivraj accused the Hemant government of misusing the central funds sent to the state
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group