Site icon Lahar Chakra

UPI एक बार फिर हुआ डाउन, Google Pay, PhonePe और Paytm से ट्रांजैक्शन करने में परेशान रहे लोग, 15 दिनों में तीसरी बार व्यवधान से लेनदेन प्रभावित

New Delhi. देश भर के UPI उपयोगकर्ताओं को शनिवार को लेनदेन विफलताओं का सामना करना पड़ा. तकनीकी खराबी के कारण भुगतान प्रणाली UPI के बंद होने के कारण ऐसा हुआ. यह एक पखवाड़े से भी कम समय में तीसरी बार है, जब यूपीआई के तहत लेनदेन प्रभावित हुआ और सेवाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ा. हाल के दिनों में, 26 मार्च और दो अप्रैल को यूपीआई व्यवधान की सूचना मिली थी.
व्यवधान की निगरानी करने वाले मंच ‘डाउनडिटेक्टर’ के अनुसार यूपीआई विफलताओं के बारे में शिकायतें सुबह 11:30 बजे के बाद शुरू हुईं.यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक त्वरित भुगतान प्रणाली है, जिसे आरबीआई द्वारा विनियमित इकाई एनपीसीआई ने विकसित किया है.

NPCI ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘बीच-बीच में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण आंशिक रूप से यूपीआई लेनदेन में कमी आ रही है। हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं और आपको सूचना देते रहेंगे। आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.

Exit mobile version