Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass
    Breaking News

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सिविल सेवा परीक्षा में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन के दावों के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की आकांक्षा सिंह ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई), 2025 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था। यूपीएससी ने एक बयान में कहा, “मीडिया में आईं कई खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि आकांक्षा सिंह नाम की दो अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के अंतिम परिणाम में समान रैंक 301 प्राप्त की है। यूपीएससी ने स्पष्ट किया कि आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के अभयपुर गांव की निवासी आकांक्षा सिंह (रोल नंबर 0856794, पिता का नाम: रंजीत सिंह, माता का नाम: नीलम सिंह) सफल अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने 301वीं रैंक प्राप्त की है।

    बिहार के आरा की रहने वाली दूसरी आकांक्षा सिंह के बारे में भी खबरें आई हैं कि उन्होंने 301वीं रैंक प्राप्त की है। आरा की निवासी आकांक्षा सिंह के दादा ब्रह्मेश्वर सिंह प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना के संस्थापक थे, जिनकी 2012 में हत्या कर दी गई थी।

    Jharkhand: झारखंड में एक माह के भीतर 42,000 से अधिक सहिया को मिलेगा टैबलेट

    विवाद तब और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर एक एडमिट कार्ड वायरल हुआ, जिसमें दोनों का एक ही नाम और रोल नंबर दिखाया गया। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए, ब्रह्मेश्वर सिंह की पोती आकांक्षा ने दावा किया कि उन्होंने दूसरी कोशिश में परीक्षा में 301वीं रैंक हासिल की है।

    Jamshedpur: परसुडीह प्रमथ नगर में बंग बंधु संस्था ने सड़क, नाला और पेयजल की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने इस मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था, “यह सामने आया है कि मेरी रैंक और पहचान की नकल की जा रही है।” उन्होंने दो दस्तावेज भी साझा किए, जिन्हें उन्होंने अपना असली पहचान पत्र और ‘ई-समन’ बताया। एक वीडियो में, गाजीपुर की आकांक्षा ने कहा, “मैं एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हूं, और फिलहाल एम्स-पटना में प्रैक्टिस कर रही हूं। मुझे यह जानकारी मिली है कि एक अन्य लड़की 301वीं रैंक हासिल करने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा, “यह वीडियो सिर्फ स्पष्टता के लिए है। यदि दोनों एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड स्कैन किए जाएं, तो मामला बहुत स्पष्ट हो जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    UP's Akanksha passes UPSC announces selection of two candidates with the same name; Brahmeshwar Mukhiya's granddaughter's claim of selection in the civil services exam fails UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा फेल यूपी की आकांक्षा पास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड में एक माह के भीतर 42,000 से अधिक सहिया को मिलेगा टैबलेट

    April 12, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह प्रमथ नगर में बंग बंधु संस्था ने सड़क, नाला और पेयजल की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    April 12, 2026

    Jharkhand: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 70 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

    April 12, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड में एक माह के भीतर 42,000 से अधिक सहिया को मिलेगा टैबलेट

    April 12, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह प्रमथ नगर में बंग बंधु संस्था ने सड़क, नाला और पेयजल की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    April 12, 2026

    Jharkhand: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 70 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

    April 12, 2026

    Bihar New Government : बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी, भाजपा नेता अपने ‘पहले मुख्यमंत्री’ को लेकर उत्साहित

    April 12, 2026

    Aasha Bhoshle: दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले का निधन

    April 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group