Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»UPSC: केंद्र का बड़ा फैसला; अब सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन के लिए आयु, कोटा-संबंधी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य
Breaking News

UPSC: केंद्र का बड़ा फैसला; अब सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन के लिए आयु, कोटा-संबंधी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य

News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025Updated:January 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. केंद्र सरकार ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों द्वारा आयु और आरक्षण संबंधी दावों के समर्थन में दस्तावेज जमा करना अनिवार्य कर दिया है. हाल में अधिसूचित नियम में यह जानकारी दी गई है.
इस परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) करता है. अब से पहले, ऐसे दस्तावेज अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद और मुख्य परीक्षा से पहले अपलोड करना होता था.

यह कदम पूर्व आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) परिवीक्षाधीन अधिकारी पूजा खेडकर से जुड़े विवाद की पृष्ठभूमि में उठाया गया है. उन पर फर्जीवाड़ा करने, सरकारी सेवा में अपना चयन सुनिश्चित करने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दिव्यांग कोटा लाभों का गलत तरीके से फायदा उठाने का आरोप है. हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है.

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

बाइस जनवरी को जारी सिविल सेवा परीक्षा नियम-2025 में कहा गया है, ‘‘जो अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा और विभिन्न दावों के संबंध में अपेक्षित जानकारी और सहायक दस्तावेज जमा करने होंगे, जैसे जन्म तिथि, श्रेणी (अर्थात एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक), शैक्षिक योग्यता और सेवा वरीयता आदि….’’

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

इसमें कहा गया है कि पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आवश्यक जानकारी/दस्तावेज उपलब्ध कराने में विफल रहने पर परीक्षा के लिए उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.
यूपीएससी द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई को किया जाएगा. नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी 2025 शाम 6 बजे तक किये जा सकेंगे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

November 17, 2026

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026
Recent Post

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

November 17, 2026

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026

Jharkhand: दो युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

November 17, 2026

Weather Alert: 19 नवंबर से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group