Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»UPSC ने शीर्ष प्रतिभाओं को सार्वजनिक, निजी क्षेत्र से जोड़ने के लिए ‘प्रतिभा सेतु’ शुरू की, अंतिम मेधा सूची में जगह नहीं बना पाने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा फायदा
    Breaking News

    UPSC ने शीर्ष प्रतिभाओं को सार्वजनिक, निजी क्षेत्र से जोड़ने के लिए ‘प्रतिभा सेतु’ शुरू की, अंतिम मेधा सूची में जगह नहीं बना पाने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा फायदा

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एक रणनीतिक पहल शुरू की है, जो केंद्र सरकार और निजी क्षेत्र सहित सत्यापित नियोक्ताओं को देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की शीर्ष प्रतिभाओं से जुड़ने का अवसर मुहैया करेगी. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यूपीएससी की ‘प्रतिभा सेतु’, जिसे पहले सार्वजनिक प्रकटीकरण योजना (पीडीएस) के नाम से जाना जाता था, उन गैर-अनुशंसा वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के विवरण उपलब्ध कराती है, जो आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के सभी चरण में उत्तीर्ण हो गए, लेकिन अंतिम मेधा सूची में जगह नहीं बना पाए.

    यूपीएससी ने एक आधिकारिक नोट में कहा कि यह नियोक्ताओं को गैर-अनुशंसित इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए एक मंच प्रदान करता है, जो अनुशंसित अभ्यर्थियों के समान ही मेधावी होते हैं. साथ ही, यह यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और अवसर होगा. इससे पहले, गैर-अनुशंसित इच्छुक अभ्यर्थियों की सूची पीडीएस के तहत आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाती थी।

    Odisha oranguntan: जंगल में मिले 5 ओरंगुटान मामले में FIR दर्ज, STF बंगाल में 3 लोगों से कर रही पूछताछ

    गैर-अनुशंसा वाले उम्मीदवार वे हैं,जो लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, लेकिन साक्षात्कार के बाद उनके नाम की अनुशंसा किसी पद के लिए नहीं की जाती है. यूपीएससी के अनुसार निजी संगठन भी आयोग के पोर्टल का उपयोग कर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं. इस पहल के तहत, अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता और संपर्क नंबर व पता सहित उनका व्यक्तिगत विवरण भी उपलब्ध कराया जाएगा.
    यूपीएससी के अनुसार, उसके पास 10,000 से अधिक इच्छुक अभ्यर्थियों का डेटा बैंक है, जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा के सभी चरणों को उत्तीर्ण कर लिया, लेकिन अंतिम मेधा सूची में जगह नहीं बना पाए.आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाओं के लिए लाखों छात्र आवेदन करते हैं.

    CBI ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मामले में CGST के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

    पीडीएस योजना 20 अगस्त 2018 से लागू है.आयोग ने पहली बार इस योजना का उपयोग संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2017 के लिए उम्मीदवारों की सूची का खुलासा करने के लिए किया था. हालांकि, अब पीडीएस का नाम बदलकर यूपीएससी ‘प्रतिभा सेतु’ कर दिया गया है.
    यूपीएससी ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा के गैर-अनुशंसित इच्छुक अभ्यर्थी और भारतीय वन सेवा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), इंजीनियरिंग सेवा, संयुक्त भू-वैज्ञानिक, संयुक्त रक्षा सेवा, भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा और संयुक्त चिकित्सा सेवा की परीक्षाओं को इस योजना में शामिल किया गया है

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    candidates who could not make it to the final merit list will get benefit private sector UPSC launches 'Pratibha Setu' to connect top talents with public
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Odisha oranguntan: जंगल में मिले 5 ओरंगुटान मामले में FIR दर्ज, STF बंगाल में 3 लोगों से कर रही पूछताछ

    September 12, 2026

    CBI ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मामले में CGST के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

    September 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत राज्य के छह अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’, ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करेगी झारखंड सरकार

    September 12, 2026
    Recent Post

    Odisha oranguntan: जंगल में मिले 5 ओरंगुटान मामले में FIR दर्ज, STF बंगाल में 3 लोगों से कर रही पूछताछ

    September 12, 2026

    CBI ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मामले में CGST के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

    September 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत राज्य के छह अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’, ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करेगी झारखंड सरकार

    September 12, 2026

    Saraikela: नक्सलियों की निशानदेही पर चला तलाशी अभियान, दो इंसास राइफल, बम समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद  

    September 12, 2026

    Private School Teacher: निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group