Site icon Lahar Chakra

अमेरिका के ऑटो टैरिफ का भारत की ऑटो इंडस्ट्री पर नहीं पड़ेगा असर, जाने क्या-क्या होगा प्रभाव

अमेरिका द्वारा पूरी तरह से निर्मित वाहनों (CBU) और ऑटो पार्ट्स पर 25% आयात शुल्क लगाने के फैसले का भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. बल्कि, इससे भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर भी खुल सकते हैं. यह कहना है ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) का.

GTRI के संस्थापक अजय श्रीवास्तव के अनुसार, 2024 में भारत ने अमेरिका को केवल 8.9 मिलियन डॉलर की पैसेंजर कारें और 12.5 मिलियन डॉलर के ट्रक निर्यात किए थे, जो भारत के कुल वाहन निर्यात का बहुत छोटा हिस्सा है. इसलिए, इन पर लगने वाला टैरिफ भारत के वाहन क्षेत्र के लिए कोई बड़ी चिंता का विषय नहीं है.

ऑटो पार्ट्स सेक्टर पर असर संभव

हालांकि, ऑटो पार्ट्स के मामले में अमेरिका भारत का बड़ा खरीदार है. 2024 में भारत ने अमेरिका को 2.2 बिलियन डॉलर के ऑटो पार्ट्स निर्यात किए, जो भारत के कुल ऑटो पार्ट्स एक्सपोर्ट का 29.1% है. लेकिन चूंकि यह टैरिफ सभी देशों पर लागू होंगे, इसलिए भारत के लिए लेवल प्लेइंग फील्ड बना रहेगा.

वैश्विक तुलना में भारत की स्थिति

2024 में अमेरिका ने कुल 89 बिलियन डॉलर के ऑटो पार्ट्स आयात किए, जिनमें:

इस तुलना से स्पष्ट है कि भारत का हिस्सा अभी भी काफी छोटा है, लेकिन वह अपनी लागत-प्रभावी निर्माण क्षमता के ज़रिए इसे बढ़ा सकता है.

 

Exit mobile version