रेल खबर।
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी -नरकटियागंज के रास्ते पाटलिपुत्र और गोरखपुर के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरी सुविधाओं से युक्त सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है ।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बादामपहाड़ -पूरी चलेगी रथयात्रा स्पेशल, टाटा में होगा ठहराव
20 को प्रधानमंत्री का करेगें शुभारंभ
प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 20.06.2025 को पाटलिपुत्र और गोरखपुर के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी सं. 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) को हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा । दिनांक 20.06.2025 को गाड़ी
सं. 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत उद्घाटन उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) पाटलिपुत्र से 11.50 बजे खुलकर 12.30 बजे हाजीपुर, 13.35 बजे मुजफ्फरपुर, 15.20 बजे बापूधाम मोतिहारी, 15.40 बजे सगौली, 16.20 बजे बेतिया, 17.10 नरकटियागंज, 18.10 बजे बगहा एवं 20.10 बजे कप्तानगंज रूकते हुए 21.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी ।
22 जून से होगा परिचालन
दिनांक 22.06.2025 से गाडी सं. 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा । यह ट्रेन गोरखपुर और पाटलिपुत्र से शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी ।
READ MORE :JAMSHEDPUR :अब आनंद विहार से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
गोरखपुर- पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस का समय
गाड़ी सं. 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से 05.40 बजे खुलकर 06.24 बजे कप्तानगंज, 07.30 बजे बगहा, 08.03 बजे नरकटियागंज, 08.35 बजे बेतिया, 08.50 सगौली, 09.08 बजे बापूधाम मोतिहारी, 10.50 बजे मुजफ्फरपुर, 11.40 बजे हाजीपुर रूकते हुए 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी ।
READ MORE :Jamshedpur: बारिश को लेकर जमशेदपुर DC का आदेश, कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल
पाटलिपुत्र- गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का समय
वापसी में गाड़ी सं. 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से 15.30 बजे खुलकर 16.08 बजे हाजीपुर, 17.00 बजे मुजफ्फरपुर, 18.23 बजे बापूधाम मोतिहारी, 18.43 बजे सगौली, 19.00 बजे बेतिया, 19.33 नरकटियागंज, 20.02 बजे बगहा एवं 21.38 बजे कप्तानगंज रूकते हुए 22.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी 