


Jamshedpur. त्योहार को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. हावड़ा-राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कोच में वृद्धि कर दी गयी है. अब इस ट्रेन में कोच की संख्या 8 से बढ़ाकर 16 कर दी गयी है. 19 अक्तूबर से 16 कोच में हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन चलेगी, जिससे यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी.
ट्रेन का समय व ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रेलवे की ओर से बताया गया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग के अनुरूप फैसला लिया गया है.



