Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»आरजी कर पीड़िता के पिता ने बंगाल‌ सरकार पर‌ लगाए गंभीर आरोप, कहा – सरकार कर रही राजनीति
    Crime

    आरजी कर पीड़िता के पिता ने बंगाल‌ सरकार पर‌ लगाए गंभीर आरोप, कहा – सरकार कर रही राजनीति

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आर.जी. कर मामले के दोषी संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग को लेकर पीड़िता के पिता ने गंभीर आरोप लगाया है. राज्य सरकार का यह कदम राजनीतिक मकसद से प्रेरित है.

    राज्य सरकार ने 22 जनवरी को कोलकाता की एक विशेष अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की. विशेष अदालत ने संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

    पीड़िता के पिता ने कहा कि हम भी दोषी को मौत की सजा चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार का यह जल्दीबाजी भरा कदम किसी राजनीतिक मकसद से प्रेरित लगता है. मुझे सरकार के इस अति-सक्रिय रवैये का असली खेल समझ नहीं आता. बुधवार देर शाम उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने जांच को गुमराह किया और सबूतों से खिलवाड़ किया, वे क्या न्याय दिलवाएंगे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इसी बीच, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राज्य सरकार की इस याचिका पर आपत्ति जताई है. सीबीआई का तर्क है कि केवल वही या पीड़िता के माता-पिता ही ऐसी याचिका दाखिल कर सकते हैं, राज्य सरकार नहीं.

    पीड़िता का शव नौ अगस्त 2024 की सुबह आर.जी. कर परिसर के एक सेमिनार हॉल में मिला था. प्रारंभिक जांच कोलकाता पुलिस ने की थी और बाद में हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई को मामला सौंप दिया गया था.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    कलकत्ता हाई कोर्ट की डिविजन बेंच इस मामले में राज्य सरकार की याचिका की स्वीकार्यता पर 27 जनवरी को सुनवाई करेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Victim's father separated from West Bengal by rubbing his body
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group