Site icon Lahar Chakra

झारखंड हाईकोर्ट के 15वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर विद्युत रंजन सारंगी ने ली शपथ

रांची. न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी ने शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के अलावा कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए. कैबिनेट सचिव वंदना ददेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ा.

न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा के 28 दिसंबर, 2023 को सेवानिवृत्त होने के बाद से झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त था.
केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय ने तीन जुलाई को न्यायमूर्ति सारंगी को उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के संबंध में अधिसूचना जारी की.

Exit mobile version