Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: 21 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया मानगो का विजय, भेजा गया जेल

JAMSHEDPUR. मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर-15 नेचर पार्क के पास से विजय केसरी तंतुबाई को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर की 21 पुड़िया बरामद की है. विजय कुमरुम बस्ती मानगो का रहने वाला है. पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को मंगलवार को जेल भेज दिया.

ऐसे पकड़ाया आरोपी

सूचना मिलने के बाद मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार दल बल के साथ नेचर पार्क पहुंचे. जहां पुलिस को देख कर आरोपी भागने लगा. उसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया.

Exit mobile version