Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका भाषाओं को लेकर एकजुटता बनाने का संकल्प, मंत्रियों व विधायकों से मिलेंगे
    Breaking News

    भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका भाषाओं को लेकर एकजुटता बनाने का संकल्प, मंत्रियों व विधायकों से मिलेंगे

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : रांची के हरमू में रविवार को अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक मंच अध्यक्ष कैलाश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में राज्य की नियोजन नीति से इन क्षेत्रीय भाषाओं को हटाए जाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई.

    बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मंच की ओर से एक विशेष प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाएगा, जो सरकार में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका भाषाएं बोलने वाले मंत्रियों व विधायकों से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा.

    मंच अध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो जैसे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा. यादव ने कहा कि इन भाषाओं को द्वितीय राजभाषा का दर्जा तो प्राप्त है, लेकिन उन्हें नियोजन नीति की सूची से हटा दिया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    उन्होंने कहा कि भाषाई अस्मिता की रक्षा के लिए मंच सरकार को लगातार जनजागरण बैठकों के माध्यम से अवगत कराता रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. बैठक में वरिष्ठ नेता अमरनाथ झा ने अध्यक्ष के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए विशेष प्रतिनिधिमंडल के गठन का स्वागत किया.

    बैठक में मुख्य रूप से कैलाश यादव, अमरनाथ झा, सुरेन्द्र मिश्रा, राधेश्याम यादव, चंद्रदेव मंडल, रामकुमार सिंह, सुधीर गोप, कुंदन सिंह, सुनील पांडेय, उमेश राय, बबन यादव, जितेंद्र यादव, विभाकर कुमार, राजेश झा, ब्रजकिशोर झा, दीनानाथ पासवान, शिवकुमार राय, महानंद, भुवन किशोर झा और सुबोध ठाकुर शामिल रहे.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Magahi Maithili and Angika languages Vow to create unity regarding Bhojpuri will meet ministers and MLAs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता के बाद उत्पन्न समस्या का समाधान करेगी कमेटी

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group