Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel के झरिया और वेस्ट बोकारो कोलियरी के लिए हुए वेतन समझौता, श्रमिकों और सुपरवाइजरों का वेतन बढ़ा
    Headlines

    Tata Steel के झरिया और वेस्ट बोकारो कोलियरी के लिए हुए वेतन समझौता, श्रमिकों और सुपरवाइजरों का वेतन बढ़ा

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील लिमिटेड और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के बीच वेतन पुनरीक्षण (वेज रिवीजन) और अन्य मामलों को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर के बोर्ड रूम में समझौता हुआ. इससे कर्मचारियों को 4102 रुपये से 18102 रुपये का लाभ होगा. यह समझौता 1 जुलाई 2022 से 30 जून 2029 तक यानी सात साल के लिए लागू किया गया है. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन झरिया व वेस्ट बोकारो कोलियरीज में कार्यरत श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करती है. शुक्रवार को समझौता पर टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन, वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, वीपी आरएम डीबी सुंदररामम, कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, आरसीएमयू झरिया एवं वेस्ट बोकारो यूनिट के यूनियन ऑफिस बियरर ने हस्ताक्षर किये.

    इस समझौते में वेस्ट बोकारो और झरिया डिवीजन में 1 जुलाई 2022 तक कुल 4042 कर्मचारी शामिल हैं, जिसमें पुरानी श्रेणी में 2404 कर्मचारी और नयी श्रेणी में 1638 कर्मचारी शामिल हैं. इसके तहत मिनिमम गारंटीड बेनीफिट (एमजीबी) पुराने ग्रेड को बेसिक पे, महंगाई भत्ता, उपस्थिति बोनस और विशेष महंगाई भत्ता पर 13 फीसदी देने पर सहमति हुई है. 1 जुलाई 2022 से सबसे कम वेतन पाने वाले कर्मचारी को न्यूनतम सुनिश्चित लाभ 4102 रुपये और सबसे अधिक बेसिक वेतन पाने वाले कर्मचारी को 18,102 रुपये प्रतिमाह होगा. दो इंक्रीमेंट भी दी गयी है. इसके तहत पहला इंक्रीमेंट 1 अगस्त 2024 को उन कर्मचारियों को दी जाएगी, जो 31 जुलाई 2024 को कंपनी के रोल पर होंगे और 1 अगस्त 2024 को भी कंपनी के रोल पर बने रहेंगे. दूसरा इंक्रीमेंट (अतिरिक्त वेतनवृद्धि) 1 जुलाई 2028 को उन कर्मचारियों को दी जाएगी, जो 30 जून 2028 को कंपनी के रोल पर होंगे और 1 जुलाई 2028 को भी कंपनी के रोल पर बने रहेंगे.

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    यह अतिरिक्त वेतनवृद्धि उनके सामान्य वार्षिक वेतनवृद्धि के अतिरिक्त होगी. वृद्धि की दर (पुरानी श्रेणी) कर्मचारी के पुनरीक्षित बेसिक वेतनमान का 3% या पुनरीक्षित ग्रेड के अधिकतम वेतन का 3%, जो भी कम हो, होगी. महंगाई भत्ता (पुरानी श्रेणी) कर्मचारियों को मौजूदा नियमों के अनुसार परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) देने पर सहमति बनी. 1 जुलाई 2022 से प्रभावी वीडीए एआइएसीपीआइ (ऑल इंडिया एवरेज कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) में बदलाव के आधार पर दिया जायेगा और अभी सारे डीए के समायोजन के बाद यह शून्य 1 जुलाई 2022 से हो गया है.

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    salary of workers and supervisors increased Tata Steel's Jharia and West Bokaro colliery Wage agreement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026
    Recent Post

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026

    Jharkhand Exam Controversy: अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सरकार आज फिर करेगी छात्रों से बातचीत

    August 9, 2026

    Share Market: Sensex की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group