Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक JPC में मंजूर, संपत्ति पर दावे के लिए कर सकेंगे अपील, विपक्ष का आरोप- हमारे संशोधन कर दिये खारिज
    Breaking News

    Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक JPC में मंजूर, संपत्ति पर दावे के लिए कर सकेंगे अपील, विपक्ष का आरोप- हमारे संशोधन कर दिये खारिज

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025Updated:January 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.वक्फ संशोधन विधेयक में बदलावों को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने सोमवार को मंजूरी दे दी. बिल को पिछले साल अगस्त में 14 बदलावों के साथ संसद के पटल पर रखा गया था. जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि बैठक में 44 संशोधनों पर चर्चा की गयी. छह महीने तक विस्तृत चर्चा के बाद हमने सभी सदस्यों से संशोधन मांगे. यह हमारी अंतिम बैठक थी इसलिए बहुमत के आधार पर समिति द्वारा 14 संशोधनों को स्वीकार किया गया है.

    विपक्ष ने भी संशोधन सुझाये थे. हमने उनमें से प्रत्येक संशोधन को आगे बढ़ाया और उस पर मतदान हुआ. लेकिन उनके (सुझाये गये संशोधनों) के समर्थन में 10 वोट पड़े और इसके विरोध में 16 वोट पड़े और उन्हें मंजूर नहीं किया गया. नये बिल के अनुसार, वक्फ संपत्ति पर दावा करनेवाला ट्रिब्यूनल के अलावा रेवेन्यू कोर्ट, सिविल कोर्ट या हाइकोर्ट में अपील कर सकेगा. गौरतलब है कि वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी को बजट सत्र के दौरान अपनी रिपोर्ट पेश करनी है.

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान समिति का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था. समिति के अध्यक्ष ने बैठक के बाद कहा कि समिति द्वारा अपनाये गये संशोधन कानून को बेहतर और अधिक प्रभावी बनायेंगे. हालांकि विपक्षी सांसदों ने बैठक की कार्यवाही की निंदा की और पाल पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नष्ट करने का आरोप लगाया.

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    विपक्ष ने यह कहा
    विपक्षी सांसदों ने जेपीसी की बैठकों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया नष्ट होने का आरोप लगाया. टीएमसी सांसद और जेपीसी के सदस्य कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि जेपीसी बैठक के दौरान उनकी बात नहीं सुनी गयी और जगदंबिका पाल ने तानाशाही तरीके से काम किया. उन्होंने पूरी प्रक्रिया को हास्यास्पद करार दिया. बनर्जी ने कहा कि उन्होंने वही तय किया, जो उन्होंने पहले से तय किया हुआ था. समिति के अध्यक्ष ने विपक्ष के इन आरोपों को खारिज कर दिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    appeal for claim on property opposition's allegation - our amendments rejected Waqf Amendment Bill: Waqf Amendment Bill approved in JPC
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    July 17, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    July 17, 2026

    Rail Accident: स्कूली बच्चों को ले जा रही कार को रेल फाटक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो छात्र समेत 3 लोगों की मौत

    July 17, 2026
    Recent Post

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    July 17, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    July 17, 2026

    Rail Accident: स्कूली बच्चों को ले जा रही कार को रेल फाटक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो छात्र समेत 3 लोगों की मौत

    July 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 480.95 अंक उछला

    July 17, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group